Search KhabarFast

Press ESC to close

इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा, जानें किसने जिम्मेदारी

इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा, जानें किसने जिम्मेदारी

IndiGo CEO Resigns: भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो (InterGlobe Aviation Ltd) के CEO पीटर एल्बर्स ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बोर्ड को अपनी इस्तीफे की चिट्ठी में व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया। बोर्ड ने उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है और मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल भाटिया को तात्कालिक तौर पर CEO की जिम्मेदारी सौंप दी है।

पीटर एल्बर्स ने सितंबर 2022 में इंडिगो की जिम्मेदारी संभाली थीं। उनके नेतृत्व में एयरलाइन ने कई महत्वपूर्ण मील के पत्थर तय किए। हालांकि, पिछले साल दिसंबर 2025 में कंपनी को गंभीर संकट का सामना करना पड़ा।

इस संकट के कारण सामने आईं कई समस्याएं

निरंतर संचालन में कमी- दिसंबर 2025 में पायलट्स की थकान रोकने के लिए लागू की गई नई FDTL नियमावली को लागू करने में कंपनी विफल रही।

विमान रद्दीकरण- दिसंबर के पहले सप्ताह में लगभग 4,500 उड़ानें रद्द हो गईं, जिससे लगभग 3 लाख यात्रियों को परेशानी हुई।

आर्थिक नुकसान- इस संकट से कंपनी को लगभग ₹2,000 करोड़ का नुकसान हुआ और DGCA ने ₹22.20 करोड़ का जुर्माना लगाया।

पीटर ने इस्तीफे में क्या लिखा?

पीटर एल्बर्स ने अपनी इस्तीफे की चिट्ठी में कहा कि सितंबर 2022 से इंडिगो का हिस्सा होना मेरे लिए सम्मान की बात रही। कंपनी की उपलब्धियां गर्व की वजह हैं। व्यक्तिगत कारणों से मैं यह पद छोड़ रहा हूं और नए नेतृत्व को पूरा सहयोग दूंगा। वहीं, इंडिगो के संस्थापक राहुल भाटिया ने कहा कि पिछले 22 वर्षों में इंडिगो को विकसित करना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी रही। पीटर की सेवाओं के लिए हम उनके आभारी हैं। अब हमारी प्राथमिकता एयरलाइन के संचालन को सुधारना और यात्रियों को बेहतर सेवा प्रदान करना है।

कब होगी पूर्णकालिक CEO की नियुक्ति?

कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि पूर्णकालिक CEO की नियुक्ति जल्द ही की जाएगी। इस बीच, राहुल भाटिया तात्कालिक रूप से CEO की जिम्मेदारियां संभालेंगे और संचालन को सुचारू रूप से चलाने पर ध्यान देंगे। इस फैसले के बाद इंडिगो अपने संचालन को सुधारने और यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कंपनी ने आश्वासन दिया है कि भविष्य में इस तरह की समस्याओं से निपटने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, अकासा एयर और स्पाइसजेट के विमान टकराए, यात्री सुरक्षित

Two Air planes collide:दिल्ली एयरपोर्ट पर गुरुवार को स्पाइसजेट के एक B737-700 विमान के साथ ग्राउंड पर हादसा हुआ। टैक्सी करते समय यह अकास एयर की फ्लाइट से टकरा गया। स्पाइसजेट के प्रवक्ता के मुताबिक, इस घटना में स्पाइसजेट विमान का राइट विंग क्षतिग्रस्त हुआ है। वहीं, दूसरे विमान के लेफ्ट हैंड हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइजर को भी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद स्पाइसजेट का यह विमान दिल्ली में ही ग्राउंड कर दिया गया है। फिलहाल इसे उड़ान के लिए उपयोग में नहीं लिया जा रहा है।

बेटे की चाहत बनी त्रासदी...अहमदाबाद में कपल ने बेटियों को दिया जहर! जानिए क्या है पूरा मामला

Ahmedabad Dosa Death Case: गुजरात के अहमदाबाद में चांदखेड़ा इलाके का डोसा डेथ केस अब एक साधारण फूड पॉइजनिंग से आगे बढ़कर खौफनाक हत्याकांड का रूप ले चुका है।

‘जिस-जिसने विरोध किया है, महिलाओं ने उसे माफ नहीं किया है’ लोकसभा में पीएम मोदी ने विपक्ष का दिया संदेश

Nari Shakti Vandan Adhiniyam: लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन पर तीन दिन के विशेष सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि "हमारे देश में जब से महिला आरक्षण को लेकर चर्चा हुई और उसके बाद जब-जब चुनाव आया है, महिलाओं को मिलने वाले इस अधिकार का जिस-जिस ने विरोध किया है, महिलाओं ने उसे माफ नहीं किया है। 2024 के चुनाव में ऐसा नहीं हुआ, ऐसा इसलिए नहीं हुआ क्योंकि तब सबने सर्वसम्मति से इसे पारित किया तो यह विषय ही नहीं रहा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें