Subsidy On Petrol-Diesel: पड़ोसी देश पाकिस्तान में बढ़ते डीजल-पेट्रोल के दाम के बीच सरकार ने नया काउंटर प्लान बनाया है। जिसके तहत तेल खरीदने वालों को सब्सिडी दी जाएगी। पाकिस्तान की सरकार ने कहा कि प्रति लीटर 100 रुपए की सब्सिडी दी जाएगी।
सरकार ने ये फैसला इसलिए लिया है कि जनता पेट्रोल-डीजल खरीदना कम ना करें। क्योंकि पाकिस्तान में लगातर तेल के दाम बढ़ रहे हैं। पेट्रोल 370 रुपए प्रति लीटर पार कर चुका है।
पेट्रोल की खरीद पर मिलेगी सब्सिडी
पाकिस्तान की सरकार के अनुसार योजना के तहत दोपहिया और तीन पहिए वाले वाहनों को हर महीने अधिकतम 20 लीटर पेट्रोल की खरीद पर 100 रुपए प्रति लीटर सब्सिडी दी जाएगी। बताया जा रहा है कि 800 सीसी तक की छोटी कार के मालिकों को हर महीने अधिकतम 30 लीटर पेट्रोल पर 100 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से सब्सिडी दी जाएगी। सब्सिडी के बाद एक लीटर पेट्रोल के लिए 270 रुपए का भुगतान करना होगा।
योजना के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
वहीं, इस योजना का लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया गया है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने सभी वाहन चालकों को धन्यवाद कहा है। शहबाज शरीफ की ये घोषणा ऐसे वक्त में किया है, जब लगातार तेल की कीमत बढ़ने के कारण उनकी आलोचना की जा रही है। प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से बयान में कहा गया है कि इस मुश्किल घड़ी में हम जनता को अकेला नहीं छोड़ेंगे।
Also read: Donald Trump:डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ही केंद्रीय बैंक क्यों चेताया, व्यापार बंद करने तक की दे दी धमकी