Indonesia News:इंडोनेशिया के जावा सागर में एक जहाज खराब मौसम के बीच गायब हो गया। हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 97 लोगों को बचा लिया गया है। बाकी यात्रियों की खोज की जा रही है। यह फेरी Vigro Transport 8 थी। जिसमें 243 लोग सवार थे।
बताया जा रहा है कि रविवार लगभग 2 बजे जहाज से संपर्क टूट गया था। उसे समय फेरी बंजारमासिन से लगभग 150 किलोमीटर दक्षिण में थी। अधिकारियों को जहाज ऑपरेटर कंपनी PT Vigro से सुबह 4:10 बजे मदद की सूचना मिली थी।
जहाज और हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू जारी
वहीं, घटना के बाद इंडोनेशिया की सर्च एंड रेस्क्यू एजेंसी, नौसेना, समुद्री और दूसरी एजेंसियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। मौके पर कई जहाज और एक हेलिकॉप्टर भेजे गए हैं। जावा सागर के आसपास मौजूद अन्य जहाज को भी यात्रियों की तलाश में मदद करने के लिए कहा गया। वहीं, बचाव अभियान के लिए त्रिस्कित पोर्ट इलाके में एक ऑपरेशन सेंटर बनाया गया है।
हादसे को लेकर जताई गई आशंका
बंजारमासिन की रहने वाली रुस्मिलावती अपने रिश्तेदारों की जानकारी लेने बंदरगाह पहुंचीं। उनके रिश्तेदार जावा में कई मुस्लिम विद्वानों की कब्र पर जाने के बाद जहाज से बंजारमासिन लौट रहे थे। परिवार को आखिरी बार एक रिश्तेदार का वॉट्सऐप स्टेट्स मिला था। इसमें उसने समुद्र की तेज लहारों को लेकर शक जताया था।
इससे पहले पिछले महीने मदुरा द्वीप के पास दूसरी फेरी में आग लगने से 5 लोगों की मौत हुई थी। इंडोनेशिया में 17 हजार से ज्यादा द्वीप हैं और यहां फेरी आम यातयात का प्रमुख साधन है।
Also read: ट्रंप को किस बात का डर? अमेरिकी सैन्य मुख्यालय में लीक की जांच, करीब 50 अधिकारियों का पॉलीग्राफ टेस्ट