Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: जनता की शिकायतों पर CM धामी का बड़ा निर्देश, बोले- हर मामले का समय पर हो समाधान

Uttarakhand News: जनता की शिकायतों पर CM धामी का बड़ा निर्देश, बोले- हर मामले का समय पर हो समाधान

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त जन शिकायतों और उनके निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का तेजी से और समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन 1905 सरकार और जनता के बीच संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसका उद्देश्य प्रदेश के लोगों की समस्याओं को सीधे सरकार तक पहुंचाना और उनका प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से शिकायतों के निस्तारण की प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि हर शिकायत को गंभीरता से लिया जाए। उन्होंने लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने और संबंधित विभागों की ओर से की जा रही कार्रवाई की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों को केवल दर्ज करने तक सीमित न रखा जाए, बल्कि उनके समाधान की पूरी प्रक्रिया पर नजर रखी जाए। शिकायतकर्ता को समय पर राहत मिले, यह सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करना होगा, ताकि जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Rajasthan Nikay Chunav: भाजपा को अपने गढ़ में मिली करारी शिकस्त, वसुंधरा राजे के क्षेत्र में कांग्रेस की जीत

Rajasthan Local Body Elections: राजस्थान के स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रही है। भाजपा को अपने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के गढ़ यानी झालावड़ करारी हार का सामना करना पड़ा और कांग्रेस को जबरदस्त जीत मिली है।

UP News: 'लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत जनविश्वास...', उत्तर प्रदेश लोकायुक्त के 50वें स्थापना दिवस पर CM योगी ने दिया बड़ा संदेश

CM Yogi: उत्तर प्रदेश लोकायुक्त संगठन के 50वें स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत संवैधानिक संस्थाओं में आम नागरिकों के विश्वास में निहित है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जनता की शिकायतों का निष्पक्ष रूप से और एक निश्चित समय सीमा के भीतर समाधान होना चाहिए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast