TATA Punch Price Increase: देश में कार का चलन लगातार बढ़ रहा है। इस सबके बीच कार कंपनियों के बीच भी कॉम्पटीशन भी बढ़ गया है। साथ ही प्राइज में बढ़ोतरी या गिरावट देखी जाती है। इसी बीच TATA Punch की दाम में बढ़ोतरी देखी गई है।
TATA Punch के वेरिएंट के आधार पर SUV 5000 रुपए से लेकर 10000 हजार रुपए तक महंगी हो गई है। इसके साथ TATA Punch की एक्स शोरूम की कीमत 5.75 लाख रुपए से लेकर 10.77 लाख रुपए के बीच हो गई है।
TATA Punch के दाम में बढ़ोतरी
TATA Punch EV बाजार में Smart, Adventure और Empowerd ट्रिम्स के साथ छह वेरिएंट्स में उपलब्ध है। जिसमें 30kwh और 40kwh बैटरी के ऑप्शन हैं। कीमत बढ़ने के बाद 30Kwh बैटरी वाले Smart और Smart+ अब 1000 रुपए महंगे हो गए हैं। दूसरी तरफ 40kwh के सभी Smart+, Adventue, Empowered और Empowered +S की कीमतों में 20000 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद TATA Punch EV की एक्स शोरूम कीमतें 9.79 लाख रुपए से शुरू होकर 12.99 लाख पहुंच गई हैं।
क्या गाड़ी में हुआ कुछ बदलाव
कीमतों में किए गए बदलाव के साथ गाड़ी के फीचर्स, डिजाइन या मैकेनिकल पैकेज में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह इलेक्ट्रीक कार पहले की तरह दो बैटरी विकल्पों के साथ आती हैं। पहला 30KWH यूनिट जिसके साथ 88PS की पावर देने वाली इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है और दूसरा बड़ा 40KWH बैटरी पैक के साथ 130PS की मोटर जोड़ी गई है। बताया जा रहा है कि छोटी बैटरी चार्ज के बाद 375 किलोमीटर तक चल सकती है। वहीं, 40KWH वाली बैटरी की 468 किलोमीटर तक चल सकती है।
Also read: PM Modi on BRICS Summit: 'विविधता हमारी ताकत, सहयोग हमारी प्रेरणा', ब्रिक्स सम्मेलम में PM मोदी का संदेश; बोले - दोस्ती को बढ़ावा..