Search KhabarFast

Press ESC to close

Donald Trump:डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ही केंद्रीय बैंक क्यों चेताया, व्यापार बंद करने तक की दे दी धमकी

Donald Trump:डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ही केंद्रीय बैंक क्यों चेताया, व्यापार बंद करने तक की दे दी धमकी

Donald Trump Warns Central Banks:अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ही देश के फेडरल बैंक को चेतावनी दे दी है। फेडरल बैंक पर दबाव बनाते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर केंद्रीय बैंक ब्याज दरों को कम नहीं करता है, तो वह उन देशों के साथ व्यापार रोक देंगे, जिनका अमेरिका के साथ व्यापार घाटा चल रहा है।

ट्रंप ने 4 सितंबर यानी शुक्रवार को सोशल मीडिया पर कहा कि अमेरिका की उच्च ब्याज दरें, देश को अनुचित नुकसान पहुंचाती हैं। अमेरिका दुनिया में सबसे कम उधार लागता वाला देश होना चाहिए।  

दुविधा में फेडरल बैंक

ट्रंप के इस बयान के बाद फेडरल बैंक रिजर्व के चैयरमैन केविन वॉर्श दुविधा में पड़ गए हैं। अगर वह ब्याज दर में कटौती करते हैं, तो भी नियम के खिलाफ होगा और आगे अमेरिका के लिए चिंता वाली बात होगी। जबकि दूसरी ओर अगर ट्रंप की बात मानते हैं तो ट्रंप के गुस्से का सामना करना होगा। इस बीच 15-16 सितंबर को फेडरल बैंक की बैठक होने वाली है।

रोजगार रिपोर्ट आन के बाद धमकी

डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से ये धमकी रोजगार रिपोर्ट आने के कुछ घंटों बाद आई, जिसने तत्काल ब्याज दर में कटौती की संभावना को और जटिल बना दिया है। अगस्त में अमेरिकी अर्थव्यवस्था में 162000 नौकरियां जोड़ी गई, जो अर्थशास्त्रियों के लगभग 53,000-55000  नौकरियों के अनुमान से अधिक है। बेरोजगारी दर 4.1 फीसदी पर बनी हुई है। इस रिपोर्ट के बाद व्यापारियों ने इस बात पर जोर दिया कि फेडरल बैंक सितंबर की बैठक में ब्याज दरों में कटौती करने के बजाए उन्हें बढ़ा सकता है।  

डोनाल्ड ट्रंप ने फेडरल बैंक से क्या मांग की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि उधार लेने की लागत कम होने से अमेरिका अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। विकास को रफ्तार मिलेगी और देश की स्थिति में सुधार होगा। रोजगार रिपोर्ट के बाद उन्होंने कहा कि मजबूत आर्थिक विकास से महंगाई का डर खुद पैदा नहीं होगा। उनका कहना है कि ये जरूरी नहीं है कि मजबूत अर्थव्यवस्था के लिए मजबूत पॉलिसी की आवश्यकता होती है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका, एक मजबूत कर्ज होने के नाते, काफी कम ब्याज दरों पर काम करने में सक्षम होना चाहिए।  

Also read: युद्ध के बाद पहली बार मिले पीएम मोदी और ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान, जानें किन-किन मुद्दों पर हुई चर्चा   

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ट्रंप को किस बात का डर? अमेरिकी सैन्य मुख्यालय में लीक की जांच, करीब 50 अधिकारियों का पॉलीग्राफ टेस्ट

अमेरिकी सेना के ज्वाइंट स्टाफ में काम करने वाले करीब 50 अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ की गई है। यह जांच पत्रकारों तक गोपनीय सैन्य जानकारी लीक होने के मामले में की जा रही है।

बेल्जियम में पीएम मोदी की तारीफ, PM बार्ट डी वेवर बोले- भारत ने यूरोप को पहले ही चेताया था

यूरोप अब भारत की चेतावनी को गंभीरता से ले रहा है। बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर ने कहा है कि यूरोप को व्यापार और उद्योग से जुड़ी निर्भरता को लेकर बड़ा झटका लगा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast