Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: ‘छात्रों की गूंज नहीं, झूठ की गूंज’, कांग्रेस पर बरसे जमकर बरसे CM धामी

Uttarakhand News: ‘छात्रों की गूंज नहीं, झूठ की गूंज’, कांग्रेस पर बरसे जमकर बरसे CM धामी

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न सियासी मुद्दों को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के पास अब कोई वास्तविक मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वह सरकार की ओर से किए जा रहे सकारात्मक कार्यों में भी खामियां तलाशने का प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने इसे ‘झूठ की गूंज’ करार देते हुए कांग्रेस की ओर से किए जा रहे दावों की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े किए। धामी ने कहा कि कांग्रेस को सरकार के विकास कार्यों और उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच भ्रम फैलाने के बजाय वास्तविक मुद्दों पर बात करनी चाहिए।

शुद्धिकरण यज्ञ को जाति से जोड़ने पर कांग्रेस को घेरा

मुख्यमंत्री ने शुद्धिकरण यज्ञ को जातिगत मुद्दे से जोड़ने के कांग्रेस के आरोपों को भी गलत बताया। उन्होंने कहा कि शुद्धि हवन में वाल्मीकि और शिल्पकार समाज के लोग भी शामिल हुए थे, लेकिन इसके बावजूद उन्हीं लोगों से जुड़े मामले को जातिगत अपमान से जोड़कर पेश किया जा रहा है। धामी ने कांग्रेस के आरोपों पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार किसी भी वर्ग या समाज के साथ भेदभाव नहीं करती और सभी को साथ लेकर प्रदेश के विकास के लिए काम कर रही है।

जमीन और निवेश के मुद्दे पर भी कांग्रेस पर निशाना

मुख्यमंत्री ने जमीन और निवेश के मुद्दे पर भी कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता उत्तराखंड में निवेश बढ़ाना, रोजगार के अवसर पैदा करना और प्रदेश को विकास की नई दिशा देना है। सरकार इसी लक्ष्य के साथ लगातार काम कर रही है। अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने बनभूलपुरा समेत प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में हुई कार्रवाई को भी सरकार की नीति का हिस्सा बताया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि उत्तराखंड की जमीन को किसी भी कीमत पर बेकार नहीं होने दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश के संसाधनों और जमीन का इस्तेमाल उत्तराखंड के हित में किया जाना चाहिए। सरकार विकास, निवेश और रोजगार को प्राथमिकता देते हुए प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Rajasthan Nikay Chunav: भाजपा को अपने गढ़ में मिली करारी शिकस्त, वसुंधरा राजे के क्षेत्र में कांग्रेस की जीत

Rajasthan Local Body Elections: राजस्थान के स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रही है। भाजपा को अपने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के गढ़ यानी झालावड़ करारी हार का सामना करना पड़ा और कांग्रेस को जबरदस्त जीत मिली है।

UP News: 'लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत जनविश्वास...', उत्तर प्रदेश लोकायुक्त के 50वें स्थापना दिवस पर CM योगी ने दिया बड़ा संदेश

CM Yogi: उत्तर प्रदेश लोकायुक्त संगठन के 50वें स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत संवैधानिक संस्थाओं में आम नागरिकों के विश्वास में निहित है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जनता की शिकायतों का निष्पक्ष रूप से और एक निश्चित समय सीमा के भीतर समाधान होना चाहिए।

Uttarakhand News: जनता की शिकायतों पर CM धामी का बड़ा निर्देश, बोले- हर मामले का समय पर हो समाधान

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त जन शिकायतों और उनके निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का तेजी से और समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast