Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी में भ्रूण लिंग जांच का बड़ा खेल पकड़ा, 65 हजार में हुआ सौदा; दो दलाल गिरफ्तार

Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी में भ्रूण लिंग जांच का बड़ा खेल पकड़ा, 65 हजार में हुआ सौदा; दो दलाल गिरफ्तार

Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी में भ्रूण लिंग जांच के एक कथित मामले में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रेवाड़ी की पीसी-पीएनडीटी टीम ने पानीपत और सोनीपत की संयुक्त टीम के साथ कार्रवाई करते हुए दो कथित दलालों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों की पहचान राहुल और रामनिवास के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, भ्रूण के लिंग की जांच कराने के लिए 65 हजार रुपये में सौदा तय हुआ था। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डिकॉय गर्भवती महिला को जांच के लिए आरोपियों के पास भेजा था। बताया जा रहा है कि दलालों ने सोनीपत से गर्भवती महिला को रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल बुलाया। यहां कथित तौर पर दलाल ने महिला से 65 हजार रुपये लिए। इसके बाद धारूहेड़ा चुंगी के पास स्थित एक निजी अस्पताल से अल्ट्रासाउंड के लिए रेफरल स्लिप बनवाई गई। रेफरल स्लिप के बाद महिला को रेवाड़ी के मॉडल टाउन स्थित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर ले जाया गया। इस पूरी कार्रवाई पर स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम लगातार नजर बनाए हुए थी। बताया जा रहा है कि सोनीपत से ही राहुल नाम के दलाल का टीम पीछा कर रही थी और रेवाड़ी पहुंचने तक तीन जिलों की टीम इस कार्रवाई में शामिल रही।

अल्ट्रासाउंड से पहले फरार हुए आरोपी

जैसे ही आरोपियों को कार्रवाई का शक हुआ, वे अल्ट्रासाउंड होने से पहले ही मौके से फरार हो गए। हालांकि, रेवाड़ी पुलिस की मुस्तैदी के चलते दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Rajasthan Nikay Chunav: भाजपा को अपने गढ़ में मिली करारी शिकस्त, वसुंधरा राजे के क्षेत्र में कांग्रेस की जीत

Rajasthan Local Body Elections: राजस्थान के स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रही है। भाजपा को अपने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के गढ़ यानी झालावड़ करारी हार का सामना करना पड़ा और कांग्रेस को जबरदस्त जीत मिली है।

UP News: 'लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत जनविश्वास...', उत्तर प्रदेश लोकायुक्त के 50वें स्थापना दिवस पर CM योगी ने दिया बड़ा संदेश

CM Yogi: उत्तर प्रदेश लोकायुक्त संगठन के 50वें स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत संवैधानिक संस्थाओं में आम नागरिकों के विश्वास में निहित है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जनता की शिकायतों का निष्पक्ष रूप से और एक निश्चित समय सीमा के भीतर समाधान होना चाहिए।

Uttarakhand News: जनता की शिकायतों पर CM धामी का बड़ा निर्देश, बोले- हर मामले का समय पर हो समाधान

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त जन शिकायतों और उनके निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का तेजी से और समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast