Search KhabarFast

Press ESC to close

Bigg Boss 18: घर से निकलते ही गुणरत्न सदावर्ते का बड़ा बयान, कहा- सलमान खान और बिश्नोई समाज के बीच सुलह...!

Bigg Boss 18: घर से निकलते ही गुणरत्न सदावर्ते का बड़ा बयान, कहा- सलमान खान और बिश्नोई समाज के बीच सुलह...!

Gunaratna Sadavarte on Salman-Lawrence: 'बिग बॉस 18' एक कंट्रोवर्सिअल शो है, जिसमें आए दिन झगड़े होते रहते हैं। शो में पहला हफ्ता बीत चुका है और कंटेस्टेंट के बीच मुकाबला भी शुरू हो गया है। पिछले हफ्ते कोई भी कंटेस्टेंट घर से बेघर नहीं हुआ था। लेकिन अपने पर्सनल काम के चलते गुणरत्न सदावर्ते को शो छोड़ना पड़ा। शो से निकलने के बाद गुणरत्न सदावर्ते ने सलमान खान को बिश्नोई समाज से मिलने वाली धमकियों को लेकर बात की है।

सलमान-लॉरेंस की लड़ाई पर क्या बोले गुणरत्न?

इसी बीच जब उनसे पूछा गया कि क्या आप सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई के बीच सुलह कराएंगे? तब इस पर उन्होंने  बड़ा ही दिलचस्प जवाब दिया। उन्होंने कहा कि 'देखिए, बिश्नोई समाज बहुत अच्छा समाज है। हम सारे समाजों की इज्जत करते हैं। सलमान खान भी एक अच्छे कलाकार हैं। मेरा ये मानना है कि बिश्नोई समाज के प्रमुख लोगों से अगर बात करेंगे तो वो जरूर सलमान का पक्ष सुनेंगे। रक्षा-सुरक्षा प्रभु रामचंद्र के हाथ में है। प्रभु रामचंद्र की राह पर चलना यानी संविधान के बेसिक प्रिंसिपल का पालन करना।  जिसने हमारा संविधान पढ़ा है, उसे इस बात की जानकारी होगी कि वो प्रभु श्रीराम के विचारों पर बना है।'

सलमान खान पर क्या बोले गुणरत्न?

सलमान खान पर बात करते हुए गुणरत्नने कहा कि, 'मैं सलमान से यही कहना चाहूंगा कि हमारी जरूरत अच्छे काम के लिए हो तो हम बिलकुल तैयार हैं। अगर बिश्नोई समाज से बात करने के लिए, जो एक बहुत अच्छा समाज है। आप बुलाते हैं तो हम जरूर जाएंगे। चीजें खुलकर सामने आती हैं जब हम बात करते हैं और बातों से ही बात बनती है।'

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'Mirzapur: The Movie' का टीज़र आउट, कालीन भैया, गुड्डू पंडित की वापसी; रवि किशन की एंट्री पर फैंस बोले - छा गए...

Mirzapur: The Movie Teaser Out: आज गुरुवार को 'मिर्ज़ापुर: द मूवी' का बहुप्रतीक्षित फर्स्ट-लुक टीज़र आधिकारिक तौर पर जारी किया गया। इससे दर्शकों को इस लोकप्रिय फ़्रैंचाइज़ी के OTT स्क्रीन से सिनेमाघरों तक पहुंचने की पहली झलक मिली।

Samantha ने दी गुड न्यूज, मम्मी बनने वाली हैं एक्ट्रेस, मैटरनिटी लीव पर बोली - बस छोटा-सा ब्रेक, फिर जल्दी ही...

Samantha Confirms Pregnancy: तमाम अटकलों के बीच, एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने आखिरकार हैदराबाद में अपनी हालिया रिलीज़ फिल्म 'मा इंटि बंगारम' के 'थैंक यू मीट' के दौरान अपनी प्रेग्नेंसी कन्फर्म कर दी हैं। इसी के साथ वह काम से ब्रेक लेने का ऐलान कर दिया है।

ऑस्कर एकेडमी में भारत की मजबूत मौजूदगी, विशाल भारद्वाज समेत कई दिग्गजों को मिला मतदान अधिकार

भारतीय सिनेमा को वैश्विक मंच पर एक बड़ा प्रोत्साहन मिला है क्योंकि एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने भारतीय फिल्म जगत के कुछ प्रतिष्ठित लोगों को 2026 के अपने प्रतिष्ठित सदस्यता वर्ग में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast