Search KhabarFast

Press ESC to close

कौन हैं माखनलाल सरकार, जिनके पीएम मोदी ने छूए पैर; मंच पर किया सम्मानित

कौन हैं माखनलाल सरकार, जिनके पीएम मोदी ने छूए पैर; मंच पर किया सम्मानित

Who Is Makhanlal Sarkar: भारतीय जनता पार्टी और पीएम मोदी के लिए पश्चिम बंगाल की जीत के मायने काफी बड़े हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है, जब शुभेंदु अधिकारी की शपथ के लिए मंच पर पहुंचे तो पीएम मोदी ने माखनलाल सरकार को सम्मानित किया।

प्रधानमंत्री ने कोलकाता के बिग्रेड परेड ग्रांउड स्थित मंच पर पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया और काफी देर तक गले लगाए रखा। इस दौरान पीएम मोदी और माखनलाल सरकार भावुक हो गए।

कौन हैं माखनलाल सरकार

माखनलाल सरकार राष्ट्रवादी आंदोलन से जुड़े शुरुआती जमीनी नेताओं में से एक हैं। 1952 में उन्हें कश्मीर में तिरंगा फहराने के आंदोलन के दौरान श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान वह जेल में रहे। 1980 में भाजपा के गठन के बाद वह पश्चिम दिनाजपुर, जलपाइगुड़ी और दार्जिलिंग जिलों के संगठनात्मक कामकाज देखते रहे। 1981 से लगातार सात वर्ष तक उन्होंने जिला अध्यक्ष की भूमिका निभाई। उस दौर में यह सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जाती थी। जब आम तौर पर भाजपा नेता किसी एक पद पर दो साल से ज्यादा नहीं रह पाते हैं।      

Also read: बिहार में तैयार हुई ‘सम्राट की सेना’ गांधी मैदान में निशांत समेत 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी भी रहे मौजूद

बंगाल में शुभेंदु सरकार

पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी बन चुके हैं। पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा की सरकार बन गई है। कोलकाता के ऐतिहासिक परेड ब्रिगेड मैदान में शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शुभेंदु अधिकारी के राजतिलक में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी का भी इंतजाम किया गया था।। मसलन भाजपा के आलाकमान से लेकर भाजपा शासित सभी राज्यों को मुख्यमंत्रियों का जमावड़ा लगने जा रहा है। दिल्ली से लेकर बिहार और महाराष्ट से लेकर असम तक के मुख्यमंत्री कोलकाता पहुंचे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

New CDS: देश के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बने एनएस राजा सुब्रमणि, तीनों सेनाओं में बिठाएंगे तालमेल

NS Raja Appointed As New CDS:देश को नया सीडीएस यानी चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ मिल गया है। एनएस राजा सुब्रमणि देश के नए सीडीएस बनाए गए हैं। वह अनिल चौहान की जगह लेंगे। अब एनएस राजा सुब्रमणि के हाथों में तीनों सेनाओं की कमान होगी। वह तीनों सेनाओं के बीच तालमले बिठाएंगे।

राजनीति के मैदान में कदम रखेंगे दिलजीत दोसांझ? साफ शब्दों में बताया अपना फ्यूचर प्लान

Diljit On Political Entry Rumours: दिलजीत दोसांझ किसी नाम के मोहताज नहीं। वह हर वक्त किसी न किसी कारण से सुर्खियों में बने रहते हैं लेकिन, इस बार चर्चा का विषय उनकी कोई फिल्म,कॉन्सर्ट या गाना नहीं बल्कि पंजाब की राजनीति में एंट्री को लेकर हो रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast