Search KhabarFast

Press ESC to close

जिसे लड़की समझकर चैट कर रहे थे इंस्पेक्टर वो निकला लड़का, डॉक्टर- बिजनेसमैन को भी लगाया चूना

जिसे लड़की समझकर चैट कर रहे थे इंस्पेक्टर वो निकला लड़का, डॉक्टर- बिजनेसमैन को भी लगाया चूना

Hyderabad Cyber Crime: सोशल मीडिया पर अनजान लड़की से दोस्ती और प्यार करना एक इंस्पेक्टर समेत कई लोगों को भारी पड़ गया। हैदराबाद पुलिस ने एक ऐसे शातिर ठग को गिरफ्तार किया है जो 'चांदना' नाम से फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर लोगों को अपने जाल में फंसाता था। चौंकाने वाली बात यह है कि चांदना कोई लड़की थी ही नहीं, बल्कि आरोपी पवन कुमार खुद ही लड़की बनकर लोगों से चैट करता था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पवन कुमार इंस्टाग्राम और फेसबुक पर चांदना नाम से एक खूबसूरत लड़की की फर्जी प्रोफाइल चलाता था। प्रोफाइल पर लड़की की तस्वीरें और वीडियो लगाकर वह लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजता था। शुरू में दोस्ती, फिर धीरे-धीरे बातचीत प्यार में बदल जाती थी।

साइबर क्राइम पुलिस में शिकायत दर्ज -

आरोपी इतनी चालाकी से बात करता था कि किसी को शक ही नहीं होता था कि दूसरी तरफ कोई लड़का है। बातचीत के दौरान वह प्राइवेट चैट, फोटो और वीडियो शेयर करने लगता था और सामने वाले को भी ऐसा करने के लिए उकसाता था। एक बार जब सामने वाले की प्राइवेट फोटो-वीडियो उसके हाथ लग जाती, तो वही उसका हथियार बन जाती थी।इसी जाल में हैदराबाद का एक पुलिस इंस्पेक्टर भी फंस गया। इंस्पेक्टर को चांदना से प्यार हो गया और वह लगातार बात करने लगा। इसी दौरान आरोपी ने इमरजेंसी, बीमारी और गिफ्ट के नाम पर इंस्पेक्टर से करीब 10 लाख रुपये ऐंठ लिए। जब पैसों की मांग बढ़ने लगी तो इंस्पेक्टर को शक हुआ और उसने साइबर क्राइम पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

Also read: Chandigarh Firing: चंडीगढ़ के सेक्टर-22 में फायरिंग, नाबालिग की मौत, दूसरा गंभीर घायल

ठगी का शिकार सिर्फ इंस्पेक्टर ही नहीं, बल्कि कई बिजनेसमैन भी शामिल

जांच में पता चला कि इस ठगी का शिकार सिर्फ इंस्पेक्टर ही नहीं, बल्कि कई बिजनेसमैन और बड़े पदों पर बैठे लोग भी हुए हैं। पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी पवन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने कबूला कि वह पिछले कई महीनों से यही काम कर रहा था।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर अनजान प्रोफाइल से दोस्ती करते समय सावधानी बरतें और अपनी निजी फोटो-वीडियो किसी से भी शेयर न करें। आरोपी के मोबाइल से कई फर्जी प्रोफाइल और लोगों के प्राइवेट डेटा बरामद हुए हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Chandigarh Firing: चंडीगढ़ के सेक्टर-22 में फायरिंग, नाबालिग की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Chandigarh News: चंडीगढ़ के सेक्टर-22 में फायरिंग की घटना सामने आई है, जिसमें एक नाबालिग की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, इस घटना में एक ऑटो-रिक्शा चालक भी गोली लगने से घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच में जुटी है और घटनास्थल पर केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (CFSL) की टीम भी पहुंच गई है।

उन्नाव में खौफनाक वारदात! हाईवे किनारे बक्से में मिला युवक का शव, पत्नी से पूछताछ के बाद बढ़ा सस्पेंस

Uttar Pradesh News:उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में हाईवे किनारे एक बक्से के अंदर युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मंगलवार, 20 अक्टूबर की रात पुलिस को मिली। बुधवार को सामने आई जानकारी के मुताबिक, शव अचलगंज से उन्नाव की ओर जाने वाले हाईवे पर हेल्थ मेडिकल सेंटर के सामने मिला।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast