Indian Railway: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और टिकट बुकिंग प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए कई जरूरी नियम बनाए हैं। हाल ही में रेलवे ने एक बड़ा बदलाव किया है। अब सामान्य यात्रियों के लिए एडवांस ट्रेन टिकट बुकिंग की समय-सीमा को 90 दिनों से घटाकर 60 दिन कर दिया गया है। यानी अब आप यात्रा से अधिकतम दो महीने पहले ही ट्रेन टिकट रिजर्व करा सकते हैं।लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश में कुछ खास श्रेणी के यात्री ऐसे भी हैं, जो इस सामान्य सीमा से बहुत पहले यानी 365 दिन पहले ही अपनी ट्रेन का एडवांस टिकट बुक कर सकते हैं।
क्या हैं शर्तें?
किसे मिलता है 365 दिन पहले टिकट बुकिंग का अधिकार?365 दिन पहले ट्रेन टिकट बुकिंग की सहूलियत भारतीय रेलवे आम नागरिकों को नहीं देता है। यह खास नियम विदेशी पर्यटकों और एनआरआई (Non-Resident Indians - NRI) के लिए बनाया गया है।रेलवे के इस नियम के तहत विदेशी टूरिस्ट और प्रवासी भारतीय भारत में ट्रेन यात्रा के लिए 1 साल पहले ही अपनी टिकट रिजर्व कर सकते हैं। इसका मकसद भारत आने वाले विदेशी मेहमानों को यात्रा की बेहतर प्लानिंग में मदद करना है, ताकि उन्हें कंफर्म टिकट के लिए परेशान न होना पड़े। हालांकि इस सुविधा का लाभ लेने के लिए कुछ शर्तों का भी पालन करना होता है।
Also read: टक्कर होने से पहले अपने आप रुक जाएगी कार! 2030 से बदल सकते हैं गाड़ियों के नियम
फर्जी बुकिंग को रोकने के लिए लागू किया गया
यह टिकट केवल IRCTC की वेबसाइट या इंडियन रेलवे के इंटरनेशनल टूरिस्ट ब्यूरो के जरिए ही बुक की जा सकती है।टिकट बुक करते समय वैध पासपोर्ट और वीजा जैसी जानकारी देनी होती है।यह सुविधा सभी ट्रेनों के लिए नहीं, बल्कि चुनिंदा लोकप्रिय ट्रेनों जैसे राजधानी, शताब्दी और कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों में उपलब्ध है।टिकट का भुगतान डॉलर या अन्य विदेशी मुद्रा में या इंटरनेशनल कार्ड से करना होता है।रेलवे का मानना है कि इस नियम से विदेशी पर्यटकों को भारत में घूमने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा और वे अपनी यात्रा को महीनों पहले प्लान कर सकेंगे। वहीं आम भारतीय यात्रियों के लिए 60 दिन वाला नियम दलालों और फर्जी बुकिंग को रोकने के लिए लागू किया गया है।