Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttrakhand News: खिलाड़ियों को मुफ्त बस सफर, दिव्यांग छात्रों को राहत; धामी कैबिनेट के फैसलों पर महेंद्र भट्ट ने जताया आभार

Uttrakhand News: खिलाड़ियों को मुफ्त बस सफर, दिव्यांग छात्रों को राहत; धामी कैबिनेट के फैसलों पर महेंद्र भट्ट ने जताया आभार

Uttrakhand News:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए 26 निर्णयों का स्वागत किया है। उन्होंने इन फैसलों को युवाओं, खिलाड़ियों, महिलाओं, दिव्यांग विद्यार्थियों और वंचित वर्गों के सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। भट्ट ने कहा कि धामी सरकार जनहित को सर्वोपरि रखते हुए प्रदेश के प्रत्येक वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

खिलाड़ियों को प्रोत्साहन और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

महेंद्र भट्ट ने कहा कि राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा देना उनके सम्मान और प्रोत्साहन की दिशा में सराहनीय पहल है। इससे खिलाड़ियों को सुविधा मिलने के साथ खेलों के प्रति युवाओं का उत्साह भी बढ़ेगा।

उन्होंने कहा कि ‘एक जिला, एक खेल’ योजना के तहत 14 मुख्य खेल प्रशिक्षकों की तैनाती से प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण मिलेगा। इससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के अवसर प्राप्त होंगे।

भट्ट ने ‘उत्तराखंड एडवेंचर टूरिज्म कॉरपोरेशन’ के गठन के निर्णय को भी महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे साहसिक एवं पर्यावरणीय पर्यटन को व्यवस्थित रूप से विकसित करने में मदद मिलेगी। पर्यटन गतिविधियों के विस्तार से प्रदेश में रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होने की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।

दिव्यांग विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा में मिलेगी राहत

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बौद्धिक दिव्यांगता, ऑटिज्म और सेरेब्रल पाल्सी से प्रभावित विद्यार्थियों को उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में पांच प्रतिशत की छूट देते हुए 28 प्रतिशत अंकों पर उत्तीर्ण होने की सुविधा देने का निर्णय सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराना समावेशी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सरकार का उद्देश्य है कि किसी भी विद्यार्थी को उसकी परिस्थितियों के कारण आगे बढ़ने के अवसरों से वंचित न रहना पड़े।

SC-ST विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मिलेगी मदद

महेंद्र भट्ट ने अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के विद्यार्थियों के लिए निशुल्क कोचिंग योजना की वार्षिक पारिवारिक आय सीमा दो लाख रुपये से बढ़ाकर आठ लाख रुपये किए जाने के निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस फैसले से अधिक संख्या में विद्यार्थी योजना का लाभ उठा सकेंगे और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर अपने भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे।

उन्होंने कहा कि यह निर्णय सामाजिक न्याय, समान अवसर और अंत्योदय की भावना को मजबूत करने वाला है। आर्थिक परिस्थितियों के कारण प्रतिभावान विद्यार्थियों की राह में आने वाली बाधाओं को कम करने में यह कदम सहायक होगा।

एकल महिलाओं के सम्मान और सांस्कृतिक पहचान पर जोर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मातृशक्ति का सम्मान और महिला सशक्तीकरण राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। ‘भरण-पोषण अनुदान योजना’ का नाम बदलकर ‘मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान योजना’ करने का निर्णय एकल एवं निराश्रित महिलाओं के प्रति सरकार की संवेदनशीलता और उनके सम्मान को अभिव्यक्त करता है।

उन्होंने जौनसारी समुदाय की भाषाई एवं सांस्कृतिक पहचान से जुड़े विषय पर भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ‘जन्नासरी’ के स्थान पर ‘जौनसारी’ शब्द संशोधित करने के लिए केंद्र सरकार को संस्तुति भेजने का निर्णय स्थानीय जनभावनाओं और सांस्कृतिक अस्मिता के सम्मान को दर्शाता है।

जनकल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं फैसले

महेंद्र भट्ट ने कहा कि मंत्रिमंडल के 26 निर्णय इस बात का प्रमाण हैं कि धामी सरकार केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि जनसरोकारों से जुड़े विषयों पर ठोस फैसले लेकर प्रदेशवासियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कार्य कर रही है।

उन्होंने विश्वास जताया कि इन निर्णयों से उत्तराखंड के विकास को नई गति मिलेगी और प्रदेश को आत्मनिर्भर, सशक्त एवं समृद्ध बनाने के संकल्प को मजबूती मिलेगी। प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं फैसले

महेंद्र भट्ट ने कहा कि मंत्रिमंडल के 26 निर्णय इस बात का प्रमाण हैं कि धामी सरकार केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि जनसरोकारों से जुड़े विषयों पर ठोस फैसले लेकर प्रदेशवासियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कार्य कर रही है।

उन्होंने विश्वास जताया कि इन निर्णयों से उत्तराखंड के विकास को नई गति मिलेगी और प्रदेश को आत्मनिर्भर, सशक्त एवं समृद्ध बनाने के संकल्प को मजबूती मिलेगी।       

 

Also read: Uttarakhand News: चम्पावत को आदर्श जनपद बनाने के लिए CM धामी ने खोला विकास का पिटारा, 96 करोड़ रुपये की 16 योजनाओं की दी सौगात

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बिहार में वित्तीय साक्षरता को लेकर SEBI और सरकार की बड़ी पहल, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में हुई हाईलेवल मीटिंग

Patna News : बिहार में वित्तीय साक्षरता और निवेशक जागरूकता बढ़ाने के लिए सेबी और बिहार सरकार ने एक संयुक्त पहल की शुरुआत की है। इसको लेकर गुरुवार, 23 अक्टूबर को मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग में मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें राज्य के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM सैनी और मंत्री विज से बैठक में बनी सहमति

Electricity Strike Haryana: हरियाणा में पिछले तीन दिनों से चल रही बिजली कर्मचारियों की हड़ताल आखिरकार खत्म हो गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और बिजली मंत्री अनिल विज के साथ पंचकूला के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में हुई बैठक में यूनियन नेताओं के साथ सहमति बन गई है

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast