Electricity Strike Haryana: हरियाणा में पिछले तीन दिनों से चल रही बिजली कर्मचारियों की हड़ताल आखिरकार खत्म हो गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और बिजली मंत्री अनिल विज के साथ पंचकूला के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में हुई बैठक में यूनियन नेताओं के साथ सहमति बन गई है, जिसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल वापस लेने का ऐलान कर दिया है।
बैठक में क्या हुआ फैसला?
सूत्रों के मुताबिक, पंचकूला में हुई इस अहम बैठक में सरकार और कर्मचारी यूनियन के बीच कई मुद्दों पर बातचीत हुई। बिजली मंत्री अनिल विज ने कर्मचारियों की मुख्य मांग पर बड़ा आश्वासन दिया है।बिजली मंत्री अनिल विज ने निजी कंपनी का लाइसेंस रद्द करने के लिए बिजली अधिनियम की धारा 108 के तहत कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। यह कर्मचारियों की सबसे बड़ी मांग थी। कर्मचारियों का आरोप था कि निजीकरण के कारण उनकी नौकरियों पर खतरा है।कर्मचारी नेताओं ने बताया कि इस मामले में 3 नवंबर को दोबारा बैठक होगी, जिसमें लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।
Also read: Haryana News: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल जल्द होगी खत्म, अनिल विज ने दिया बड़ा अपडेट
सरकार के इस आश्वासन के बाद यूनियन ने हड़ताल खत्म करने पर सहमति जता दी
सरकार के इस आश्वासन के बाद यूनियन ने हड़ताल खत्म करने पर सहमति जता दी।तीन दिन से परेशान थे लोगबता दें कि हरियाणा में बिजली कर्मचारी पिछले तीन दिनों से हड़ताल पर थे, जिसके कारण कई जिलों में बिजली सप्लाई प्रभावित हुई थी। लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। कई जगहों पर फॉल्ट ठीक न होने और बिल संबंधी कामकाज ठप होने की शिकायतें आ रही थीं।त्योहारी सीजन में इस हड़ताल से सरकार पर भी दबाव बढ़ गया था। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने खुद इस मामले में दखल देते हुए मंत्री अनिल विज के साथ यूनियन नेताओं को बातचीत के लिए बुलाया था।इस सहमति के बाद कर्मचारियों ने तीन दिवसीय हड़ताल वापस ले ली है और आज से सभी कर्मचारी काम पर लौट आएंगे। यूनियन नेताओं ने कहा है कि अगर 3 नवंबर की बैठक में सरकार अपने वादे से मुकरती है तो वे फिर से आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। फिलहाल प्रदेश में बिजली व्यवस्था सामान्य होने की उम्मीद है।