Search KhabarFast

Press ESC to close

टेस्ट सीरीज से पहले दोनों प्लेयर्स की बड़ी परीक्षा, केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल दिखाएंगे दम !

टेस्ट सीरीज से पहले दोनों प्लेयर्स की बड़ी परीक्षा, केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल दिखाएंगे दम !

IND A vs NZ A: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त न्यूजीलैंड के दौरे पर है, जहां टी20 सीरीज खेली जा रही है। इसके बाद वनडे और फिर दो मैचों की अहम टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इस बड़ी परीक्षा से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का सुनहरा मौका है, क्योंकि भारत ए और न्यूजीलैंड ए की टीमें आमने-सामने होने जा रही हैं।अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज का पहला मैच 24 अक्टूबर से शुरू होगा और भारतीय समय के अनुसार सुबह साढ़े तीन बजे से खेला जाएगा।

टीम इंडिया के स्टार ओपनर यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल पर निगाहें

टॉस तीन बजे होगा। यह मैच दिन में करीब 12 बजे तक चलेगा और फैंस इसे सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकेंगे। इस सीरीज की सबसे खास बात यह है कि इसमें टीम इंडिया के स्टार ओपनर यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल भी खेल रहे हैं। माना जा रहा है कि यही दोनों खिलाड़ी सीनियर टीम के लिए टेस्ट सीरीज में ओपनिंग करेंगे, इसलिए यह सीरीज उनके लिए प्रैक्टिस से ज्यादा है।इसके अलावा देवदत्त पडिक्कल और साई सुदर्शन भी इस सीरीज में खेलते नजर आएंगे। इन युवा बल्लेबाजों के पास बड़ा स्कोर बनाकर टेस्ट टीम की प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह पक्की करने का मौका होगा। विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल भी इस स्क्वाड का हिस्सा हैं। भारत ए का मजबूत स्क्वाडभारत ए की टीम काफी मजबूत नजर आ रही है। टीम में गेंदबाजी विभाग में वाशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, मुकेश कुमार और अंशुल कंबोज जैसे खिलाड़ी हैं जो सीनियर टीम का दरवाजा खटखटा रहे हैं।

Also read: क्रिकेट में रनों की बारिश से उड़े होश! 430 रन भी नहीं आए काम, डैरेन सैमी के सोशल मीडिया पोस्ट पर बवाल

दोनों टीमों का स्क्वाड:

भारत ए का स्क्वाड: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, साई सुदर्शन, स्मरण रविचंद्रन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अंशुल कंबोज, आकाश दीप, मुकेश कुमार, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, औकिब नबी, यश राठौड़, मुकेश चौधरी।

न्यूजीलैंड ए का स्क्वाड: मैथ्यू बॉयल, राइस मारियू (कप्तान), टिम रॉबिन्सन, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मिचेल हे (विकेटकीपर), मैक्स चू, साइमन कीन, क्रिस्टियन क्लार्क, फ्रेजर शेट, जैक गिब्सन, जेडन लेनोक्स, कर्टिस हीफी, जैरोड मैके।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

क्रिकेट में रनों की बारिश से उड़े होश! 430 रन भी नहीं आए काम, डैरेन सैमी के सोशल मीडिया पोस्ट पर बवाल

Darren Sammy Social Media Post:क्रिकेट में अब कोई भी स्कोर सुरक्षित नहीं माना जा रहा है। बल्लेबाजों के आक्रामक अंदाज ने खेल का पूरा समीकरण

सिर्फ 2 T20I खेलने वाले इस पूर्व भारतीय खिलाड़ी को मिली जूनियर चयन समिति की कमान, वर्ल्ड कप चैंपियन भी शामिल

BCCI Junior Selection Committee: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जूनियर चयन समिति में बड़ा बदलाव करते

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast