PM Modi Meets Pezeshkian:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एससीओ समिट के लिए किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में हैं। यहां उन्होंने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान से मुलाकात की। ईरान-अमेरिका युद्ध के बाद पीएम मोदी और मसूद पेजेश्कियान की ये पहली मुलाकात है।
हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि दोनों नेताओं के बीच किन मुद्दों पर चर्चा हुई। दोनों पक्षों की तरफ से मुलाकात को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
पीएम मोदी से मिले ईरानी राष्ट्रपति
फरवरी से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ईरान से बात कर रहे हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया है कि सभी विवादों को खत्म करने के लिए बातचीत की जानी चाहिए। पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया में शांति बनाए रखने की अपील की है। जिससे वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं की चेन ना टूटे। इससे पहले 30 मई को भी पीएम मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान से फोन पर बात की थी। उस दौरान भी उन्होंने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर चिंता जताई थी। उन्होंने शांति और स्थिरता के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई थी। पीएम मोदी ने भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पेजेश्कियान का धन्यवाद जताया था।
पेजेशकियान नेक क्या कहा था
एससीओ शिखर सम्मेलन के लिए रवाना होने से पहले पेजेश्कियान ने कहा था कि ईरान किसी भी आक्रमकता का जवाब पूरी ताकत के साथ देगा। उनके इस बयान को अमेरिका के लिए साफ चेतावनी के तौर पर देखा गया कि संघर्ष बढ़ाने से मध्य पूर्व में तनाव और बढ़ सकता है। पेजेश्कियान ने कहा था कि पश्चिम एशिया ऐसा है जिसकी नियती, इतिहास और सभ्यता हजारों साल पुरानी है। उनके अनुसार इस क्षेत्र के बीच हमेशा संवाद, सह-अस्तित्व और विकास की परंपरा रही है।
Also read: वेनेजुएला के साथ 65 अरब बैरल का सौदा कंफर्म, ट्रंप ने दुनिया की सबसे बड़ी तेल डील का किया ऐलान