Search KhabarFast

Press ESC to close

इजरायल से आया PM मोदी और कैप्टन स्मित मच्छार को न्योता,मशाल प्रज्वलित करने के लिए मिला आमंत्रण

इजरायल से आया PM मोदी और कैप्टन स्मित मच्छार को न्योता,मशाल प्रज्वलित करने के लिए मिला आमंत्रण

Israel Invitation: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इजराइल के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। नेतन्याहू ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।नेतन्याहू ने कहा, "मैंने अपने मित्र, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की और उन्हें इज़राइल के स्वतंत्रता दिवस पर वीर भारतीय पायलट के साथ मशाल प्रज्वलित करने के लिए आमंत्रित किया।"उन्होंने आगे बताया कि पीएम मोदी ने इस निमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया। नेतन्याहू के मुताबिक, पीएम मोदी ने कहा कि जमीन पर और हवा में, भारत और इजराइल आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ रहे हैं।

Also read: रुबियो के भारत दौरे के बीच भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले - समझौता काफी करीब...

दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच मजबूत और वर्षों पुराने संबंधों की भी सराहना

दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच मजबूत और वर्षों पुराने संबंधों की भी सराहना की।यह आमंत्रण ऐसे समय में आया है जब भारत और इजराइल के बीच रक्षा, सुरक्षा और तकनीक के क्षेत्र में सहयोग लगातार बढ़ रहा है। इजराइल हर साल अपना स्वतंत्रता दिवस बड़े स्तर पर मनाता है, जिसमें मशाल प्रज्वलन समारोह मुख्य आकर्षण होता है। इसमें देश के लिए योगदान देने वाले चुनिंदा लोगों को सम्मानित किया जाता है। इस बार वीर भारतीय पायलट को भी इस समारोह में शामिल करना दोनों देशों की दोस्ती का प्रतीक माना जा रहा है।

भारत और इजराइल की दोस्ती दशकों पुरानी है

गौरतलब है कि भारत और इजराइल की दोस्ती दशकों पुरानी है और पीएम मोदी के कार्यकाल में यह और मजबूत हुई है। पीएम मोदी 2017 में इजराइल का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने थे। दोनों देश अक्सर वैश्विक मंच पर आतंकवाद के खिलाफ एक समान रुख अपनाते रहे हैं। जिससे की विश्व में भारत और इजराइल की दोस्ती विख्यात होती हुई दिखाई पड़ती है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पोलैंड के PM डोनाल्ड टस्क ने भारत को बताया उम्मीद की किरण, प्रधानमंत्री मोदी के लिए पढ़े कसीदे; ग्लोबल भूमिका पर कही ये बात

Poland-India Relation: पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने गुरुवार को ग्लोबल अनिश्चितता के बीच भारत को 'उम्मीद की किरण' बताया और इंटरनेशनल मामलों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका की तारीफ़ की। उन्होंने भरोसा जताया कि भारत और पोलैंड अपनी स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को और मज़बूत करेंगे।

रुबियो के भारत दौरे के बीच भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले - समझौता काफी करीब...

Trump on India-US trade deal: भारत और अमेरिका ट्रेड डील को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को भारत के साथ व्यापार समझौते को लेकर ष्टि करते हुए कहा कि दोनों देश इस समझौते के काफी करीब पहुंच चुके हैं। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि यह समझौता अब तक किए गए अन्य ट्रेड डील से अलग होगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast