Search KhabarFast

Press ESC to close

राम मंदिर ट्रस्ट का कौन होगा पहला CEO, रेस में ये खास 4 नाम; बैठक में होगा बड़ा फैसला

राम मंदिर ट्रस्ट का कौन होगा पहला CEO, रेस में ये खास 4 नाम; बैठक में होगा बड़ा फैसला

Ram Mandir CEO: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को बुधवार को अपना पहला CEO मिल सकता है। ट्रस्ट की अहम बैठक आज दोपहर 3 बजे मणिराम दास छावनी में होगी। इस बैठक में मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाने की संभावना है। CEO के साथ कुछ अन्य पदों पर भी नियुक्तियों का ऐलान हो सकता है।

तीन नाम बंद लिफाफे में सौंपे

राम मंदिर के CEO के चयन के लिए बनाई गई सर्च कमेटी ने तीन नाम ट्रस्ट को बंद लिफाफे में सौंपे हैं। हालांकि इन नामों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। सूत्रों के मुताबिक, पूर्व IPS अधिकारी राजेश पांडेय और पूर्व IAS अधिकारी दिनेश चंद्र का नाम चर्चा में है। रिटायर्ड IAS योगेश्वर राम मिश्रा के नाम की भी चर्चा है, हालांकि वह इंटरव्यू में शामिल नहीं हुए थे। पूर्व IPS परेश सक्सेना का नाम भी संभावित उम्मीदवारों में बताया जा रहा है।

5585 लोगों ने किया था आवेदन

राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने आवेदन किया था। कुल 5,585 लोगों ने इस पद के लिए आवेदन किया। चयन कमेटी ने उम्मीदवारों से उनकी व्यक्तिगत आदतों, धार्मिक आस्था और सामाजिक अनुभव से जुड़े कई सवाल पूछे थे। उम्मीदवारों से पूछा गया था कि वे शाकाहारी हैं या मांसाहारी, शराब का सेवन करते हैं या नहीं और क्या वे हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार कपड़े पहन सकते हैं। इसके अलावा भगवान राम में आस्था, धार्मिक या सामाजिक संगठनों से जुड़ाव, नेतृत्व का अनुभव और राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के लिए उनके विजन और योजनाओं के बारे में भी जानकारी मांगी गई थी।

16 उम्मीदवार पहुंचे इंटरव्यू में

आवेदन करने वाले 5,585 उम्मीदवारों में से 3,570 लोगों ने फॉर्म पूरा करके वापस भेजा। इनमें से 108 उम्मीदवारों को 470 या उससे अधिक अंक मिले। इन उम्मीदवारों से पहले वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बातचीत की गई। इसके बाद 17 लोगों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया, जिनमें से 16 उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल हुए।

तीन नामों में से होगा चयन

इन्हीं 16 उम्मीदवारों में से सर्च कमेटी ने तीन नामों का चयन कर ट्रस्ट को सौंपा है। अब बुधवार की बैठक में इन नामों पर चर्चा के बाद CEO के नाम पर अंतिम फैसला हो सकता है। राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी का मामला सामने आने के बाद यह ट्रस्ट की तीसरी बैठक है। CEO की नियुक्ति से मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था को और व्यवस्थित करने की उम्मीद है।

Also read: Uttar Pradesh News: नहीं थम रहा गंगा-यमुना का जलस्तर, प्रयागराज में बाढ़ की स्थिति; कई रिहायशी इलाके जलमग्र 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Punjab News:लुधियाना में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो गैंगस्टर ढेर; ब्लड डोनेशन कैंप में हमले की थी साजिश

Punjab News:पंजाब के लुधियाना में रविवार शाम पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो गैंगस्टर मारे गए। यह एनकाउंटर आत्म नगर में हुआ। पुलिस के मुताबिक, दोनों बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक ब्लड डोनेशन कैंप में कुछ लोगों को निशाना बनाने के इरादे से पहुंचे थे। पुलिस को इसकी भनक लग गई थी और टीम दोनों का पीछा कर रही थी।

Uttrakhand News:‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’पर CM धामी का युवाओं से संवाद, बोले- युवा नौकरी लेने वाले नहीं, देने वाले बनें

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’कार्यक्रम में विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर के विद्यार्थियों के विचार, सुझाव, सपने और विकसित उत्तराखंड की उनकी परिकल्पना जानी।

Uttrakhand News:सीएम धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने चारधाम यात्रा को दी नई गति, पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु

Uttrakhand News:उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चारधाम यात्रा लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। यमुनोत्री के बाद अब गंगोत्री धाम में भी श्रद्धालुओं की संख्या ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यात्रा के 147 दिनों यानी 12 सितंबर तक 50 लाख 28 हजार 497 श्रद्धालु चारधाम के दर्शन कर चुके हैं। पिछले वर्ष इसी अवधि में यह आंकड़ा 45 लाख 9 हजार 324 था। यानी इस बार अब तक 5 लाख 19 हजार 173 अधिक श्रद्धालु चारधाम पहुंच चुके हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast