Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttar Pradesh News:विधानसभा चुनाव से पहले सीएम योगी का बड़ा दांव, 75 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी देने की तैयारी

Uttar Pradesh News:विधानसभा चुनाव से पहले सीएम योगी का बड़ा दांव, 75 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी देने की तैयारी

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सीएम योगी ने बड़ा दांव चला है। योगी सरकार बड़े स्तर पर भर्तियां निकालने वाली है। राज्य में करीब 70 हजार से अधिक भर्तियां निकालने की तैयारी हो रही है। भर्तियों के विज्ञापन जल्द जारी किए जा सकते हैं। सीएम योगी ने कहा था कि 4 महीनों में एक लाख से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र देने का लक्ष्य रखा गया है।  

सूत्रों के अनुसार सरकार भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाकर युवाओं को रोजगार देने का प्रयास कर रही है। उत्तर प्रदेश के 3.5 लाख कर्मचारी की सैलरी भी बढ़ाई गई है। इसके अलावा आउटसोर्स सेवा निगम की शुरुआत की गई है।

मुख्य सचिव कर रहे देखरेख

भर्ति प्रक्रिया की देखरेख मुख्य सचिव एसपी गोयल संभाल रहे हैं। वह पूरे भर्ती अभियान की निगरानी कर रहे हैं। विभाग को खाली पदों की जानकारी जल्द ही संबंधित चयन आयोग को भेजने का आदेश दिया गया है। खबरों के अनुसार जिन पदों का ब्योरा आयोग को मिल चुका है, उन पर जल्द वैकेंसी निकाली जाएगी। संबंधित भर्तियों के लिए परीक्षा की तारीख का भी जल्द ऐलान किया जाएगा। जिसकी तैयारी चल रही है।

सीएम योगी ने किया था ऐलान                  

इससे पहले सीएम योगी ने पिछले महीने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 3,446 प्राविधिक सहायकों और 126 मंडी सचिवों को नियुक्ति पत्र दिया था। इस दौरान सीएम योगी ने कहा था कि भर्ती प्रक्रिया बिना भेदभाव और आरक्षण नियमों के आधार पर हो रही है। उन्होंने कहा था कि अगले छह महीने में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी। सीएम ने कहा ता कि पिछले 9 वर्षो में 9.30 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। उन्होंने दावा किया था मौजूदा भर्ती नियमों पर कोई ऊंगली नहीं उठा सकता है।  

Also read: अंकित बालियान हत्याकांड में UP पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में दो आरोपियों का एनकाउंटर; गोगी गैंग से जुड़े थे बदमाश

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Punjab News:लुधियाना में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो गैंगस्टर ढेर; ब्लड डोनेशन कैंप में हमले की थी साजिश

Punjab News:पंजाब के लुधियाना में रविवार शाम पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो गैंगस्टर मारे गए। यह एनकाउंटर आत्म नगर में हुआ। पुलिस के मुताबिक, दोनों बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक ब्लड डोनेशन कैंप में कुछ लोगों को निशाना बनाने के इरादे से पहुंचे थे। पुलिस को इसकी भनक लग गई थी और टीम दोनों का पीछा कर रही थी।

Uttrakhand News:‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’पर CM धामी का युवाओं से संवाद, बोले- युवा नौकरी लेने वाले नहीं, देने वाले बनें

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’कार्यक्रम में विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर के विद्यार्थियों के विचार, सुझाव, सपने और विकसित उत्तराखंड की उनकी परिकल्पना जानी।

Uttrakhand News:सीएम धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने चारधाम यात्रा को दी नई गति, पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु

Uttrakhand News:उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चारधाम यात्रा लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। यमुनोत्री के बाद अब गंगोत्री धाम में भी श्रद्धालुओं की संख्या ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यात्रा के 147 दिनों यानी 12 सितंबर तक 50 लाख 28 हजार 497 श्रद्धालु चारधाम के दर्शन कर चुके हैं। पिछले वर्ष इसी अवधि में यह आंकड़ा 45 लाख 9 हजार 324 था। यानी इस बार अब तक 5 लाख 19 हजार 173 अधिक श्रद्धालु चारधाम पहुंच चुके हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast