Search KhabarFast

Press ESC to close

John Ternus Salary:Apple के नए CEO को मिलेगी भारी-भरकम सैलरी, रकम जानकर हो जाएंगे हैरान

John Ternus Salary:Apple के नए CEO को मिलेगी भारी-भरकम सैलरी, रकम जानकर हो जाएंगे हैरान

Apple के नए सीईओ जॉन टेर्नेस ने पदभार ग्रहण कर लिया है। वह अब इस महीने होने जा रहे बड़े इवेंट की तैयारी कर रहे हैं। इससे पहले ऐपल के सीईओ का पद टिम कुक संभाल रहे थे, जो अब एग्जीक्यूटिव चेयरमैन का कार्यभार संभालेंगे।          

Apple ने कहा कि नए CEO की एक साल की सैलरी 58 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी 551 करोड़ रुपए है। हालांकि, टिम कुक की सैलरी 47 मिलियन डॉलर यानी 446 करोड़ होगी। ऐपल ने यूएस सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज कमिशन में न्यू डिटेल्स फाइल्स की है। जिसमें जॉन टेर्नेस और टिम कुक के पैकेज की जानकारी दी गई है।

टिम कुक की कितनी सैलरी

बता दें कि टिम कुक के पैकेज में सालाना 20 लाख डॉलर यानी 19 करोड़ की सैलरी वित्त वर्ष 2027 के लिए 4.5 करोड़ डॉलर के स्टॉक शामिल है। सीईओ रहते हुए टिम कुक की एक साल की सैलरी लगभग 30 लाख डॉलर थी। हालांकि, टेर्नेस और टिम कुक को दिए गए स्टॉक अवॉर्ड की वास्तविक कीमत ऐपल के शेयर के हिसाब से बढ़ या घट सकती है।  

9 सितंबर को बड़ा कार्यक्रम

Apple iPhone 18 Pro की लॉन्चिंग 9 सितंबर को होनी है। जिसकी जानकारी कंपनी की तरफ से दी गई है। इस साल कंपनी अपनी iPhone 18 Pro सीरीज को अनवील करेगा। साथ ही iPhone 17 Pro की तुलना में कई अलग फीचर नजर आएंगे। इसके अलावा कीमत भी ज्यादा होगी। इस बार लॉन्च होने वाले iPhone 18 Pro की कीमत 1.5 लाख रुपए रखी जा सकती है।         

Also read: Nepal Crisis: अस्पताल में जगह नहीं, शवों से आ रही दुर्गंध;बाढ़ के बाद नेपाल में महामारी का खतरा

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'हमारे लिए भगवान समान...भारत की मदद से नेपाल बाढ़ पीड़ितों को राहत, लोगों को मिला आश्रय और इलाज; मैत्री भवन बना सहारा

Nepal Flood: नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ ने भयंकर तबाही मचाई है। इस बीच, नुवाकोट में बाढ़ पीड़ितों को नेपाल-भारत मैत्री भवन में आश्रय मिला है, जहां भारत समर्थित अस्पताल 26 अगस्त को जिले में आई विनाशकारी बाढ़ से विस्थापित लोगों को आश्रय, चिकित्सा देखभाल और आवश्यक सहायता प्रदान कर रहा है।

बिश्केक में SCO सम्मेलन हुआ संपन्न, आतंकवाद-विरोधी उपायों समेत जलवायु कार्रवाई और डिजिटल सहयोग पर हुए 13 समझौते

SCO Summit: किर्गिस्तान के बिश्केक में आयोजित 26वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भागीदारी 13 प्रमुख परिणामों के साथ समाप्त हुई, जिनमें ऐतिहासिक बिश्केक घोषणापत्र को अपनाना, चार समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर और 20 से अधिक निर्णय शामिल हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast