Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने अलर्ट जारी किया है। 30 अक्टूबर को दक्षिण दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दिलजीत का बड़ा शो होने वाला है, जिसके चलते आसपास की सड़कों पर जाम और रूट डायवर्जन का प्लान तैयार किया गया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि घर से निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें और अपनी यात्रा पहले से प्लान करें।बता दें कि इससे पहले सिक्योरिटी कारणों से दिलजीत के इस शो को अनुमति नहीं मिली थी।
आयोजकों को पत्र लिखकर इजाजत देने से इनकार
दक्षिण जिले के डीसीपी ऑफिस ने आयोजकों को पत्र लिखकर इजाजत देने से इनकार कर दिया था, लेकिन अब तमाम तैयारियों के साथ शो हो रहा है।दोपहर 1 बजे से रात 12 बजे तक पाबंदीदिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार 30 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे से रात 12 बजे तक स्टेडियम के आसपास यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेंगे। इस दौरान वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया जाएगा। पुलिस ने लोगों से कहा है कि वे अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलें और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें।
Also read: Diwali Bonus: बीएमसी ने अपने कर्मचारियों के लिए किया बंपर बोनस का ऐलान, दिवाली से पहले मिला तोहफा
इन रास्तों पर पड़ेगा असर
एडवाइजरी के अनुसार, भीष्म पितामह मार्ग, लोधी रोड, डिफेंस कॉलोनी फ्लाईओवर और लोधी कॉलोनी फ्लाईओवर के बीच लाला लाजपत राय मार्ग पर ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। इसके अलावा आर्च बिशप मार्ग, फोर्थ एवेन्यू रोड, फिफ्थ एवेन्यू रोड, सीजीओ कॉम्प्लेक्स और लोधी कॉलोनी की अंदर की सड़कों पर भी जाम लग सकता है। स्टेडियम के आसपास के रास्ते, दयाल सिंह कॉलेज रोड और INA से जंगपुरा मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 2 के बीच बारापुला फ्लाईओवर का एक हिस्सा भी प्रभावित रहेगा। मेट्रो से करें सफरट्रैफिक पुलिस ने भीड़ और जाम से बचने के लिए लोगों को निजी वाहन की जगह पब्लिक ट्रांसपोर्ट, खासकर दिल्ली मेट्रो का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। इससे स्टेडियम के आसपास वाहनों का दबाव कम रहेगा और पार्किंग की समस्या से भी बचा जा सकेगा।