Search KhabarFast

Press ESC to close

Kal Ka Mausam 30 October: चक्रवाती तूफान 'अर्नब के असर से कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं के साथ मौसम होगा कूल-कूल

Kal Ka Mausam 30 October: चक्रवाती तूफान 'अर्नब के असर से कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं के साथ मौसम होगा कूल-कूल

30 October Ka Mausam Update: चक्रवाती तूफान 'अर्नब' अब डिप्रेशन में बदल चुका है। जिसका असर दक्षिण छत्तीसगढ़ और उससे सटे दक्षिण ओडिशा में देखा जा सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, यह सिस्टम उत्तर की दिशा में बढ़ रहा है। जिसके प्रभाव से देश के कई राज्यों में मध्यम से भारी बारिश हो रही है। IMD ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार से लेकर छत्तीसगढ़, ओडिशा समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। तो चलिए जानते है देशभर कहां-कहां बारिश का खतरा मंडरा रहा है।

इन राज्यों में बारिश का खतरा

मौसम विभाग ने देश के लगभग 24 राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। इसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, त्रिपुरा, सिक्किम और मेघालय में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के लिए चेतावनी जारी की गई है। इन राज्यों में भी बारिश का दौर जारी है। साथ ही, बर्फबारी ने समां बांध रखा है। लेकिन तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। देश के सभी इलाकों में हवा की स्पीड 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटा बनी हुई है। इस दौरान तेज हवा और आंधी का दौर भी जारी रहेगा। 

Also read: Diwali Bonus: बीएमसी ने अपने कर्मचारियों के लिए किया बंपर बोनस का ऐलान, दिवाली से पहले मिला तोहफा

दिल्ली में बदला मौसम

देश की राजधानी दिल्ली में मौसम ने करवट ले ली है। जिसे देखते हुए IMD ने तेज हवा-आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

किन राज्यों में दिखेगा चक्रवाती तूफान 'अर्नब'?

IMD ने बताया कि आंध्र प्रदेश और यनम तट पर लैंडफॉल करने के बाद डिप्रेशन और लो प्रेशर एरिया में बदल चुका है। जिसका मुख्य असर अब ओडिशा, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में देखने को मिलेगा। इस दौरान भारी से भारी बारिश संभव है।    

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Diwali Bonus: बीएमसी ने अपने कर्मचारियों के लिए किया बंपर बोनस का ऐलान, दिवाली से पहले मिला तोहफा

Diwali Bonus:दिवाली के अवसर पर कंपनियां अपने कर्मचारियों को गिफ्ट या बोनस देती है। दिवाली से पहले मुंबई महानगरपालिका के हजारों कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर आई है। महापौर ऋतु तावड़े ने कर्मचारियों और अधिकारियों केोो लिए 33000 रुपए बोनस देने का ऐलान किया है।

दिलजीत के कॉन्सर्ट से दिल्ली में जाम का अलर्ट, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी

Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने अलर्ट जारी किया है। 30 अक्टूबर को दक्षिण दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दिलजीत का बड़ा शो होने वाला है, जिसके चलते आसपास की सड़कों पर जाम और रूट डायवर्जन का प्लान तैयार किया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast