Pappu Yadav Souce Of Income: बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव एक फिर चर्चाओं में हैं। हालांकि, इस बार चर्चा होने की वजह कोई विवाद नहीं बल्कि बाढ़ पीड़ितों की सहायता करना है। उनकी कई तस्वीर आई है, जिसमें वह बाढ़ पीडितों को रुपए देते नजर आ रहे हैं।
पटना के दीघा घाट, पूर्णिया, कटिहार और राघोपुर जैसे इलकों में उन्होंने राहत सामाग्री के साथ पैसे बांटे हैं। इन सबके बीच सवाल उठने लगे हैं कि पप्पू यादव के पास इतना पैसा आता कहां से है। क्या उन्हें कोई फंड मिलता या फिर खुद के पैसे से सहायता करते हैं।
पप्पू यादव का पैसा बांटने पर क्या कहा
राहत अभियान कार्य के दौरान पप्पू यादव ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि उनके पास इतना पैसा है, उतना पैसा सरकार के पास भी नहीं है। उन्होंने कहा कि उनका राशन खत्म हो गया, तब जरूरत पूरी करने क लिए कैश बांटना पड़ा। पप्पू यादव ने बाढ़ राहत को लेकक नीतीश कुमार और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि संकट के समय लोगों तर मदद नहीं पहुंची।
पप्पू यादव के हफलनामे में क्या
2024 लोकसभा चुनाव के दौरान दाखिल हलफनामे के अनुसार, पप्पू यादव के पास 12,08,84,682 करोड़ यानी 12.08 करोड़ रुपए की संपत्ति थी। साथ ही 1.72 करोड़ रुपए कर्ज दिखाया गया है। जिसमें नकद, बैंक, जमा, वाहन, सोना और जमीन समेत चल और अचल संपत्ति शामिल है। हफलनामे के अनुसार, पप्पू यादव के पास एक इनोवा कार और 204 ग्राम सोना है। हालांकि, ये आंकड़े 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान के हैं।
Also read: Bihar News: बिहार के भागलपुर में किसान के बेटे की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत!