Search KhabarFast

Press ESC to close

Bihar News: बिहार के भागलपुर में किसान के बेटे की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत!

Bihar News: बिहार के भागलपुर में किसान के बेटे की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत!

Bihar News: बिहार के भागलपुर के नवगछिया थाना क्षेत्र के पकरा स्थित रामधारी सिंह उच्च विद्यालय के मैदान के पीछे दोनियां टोला में बांसबाड़ी के पास एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान तेतरी दक्षिणबारी निवासी किसान वरुण राय के 30 वर्षीय पुत्र राहुल राय के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।  

परिजनों के अनुसार राहुल शाम 6 बजे घर से निकला था। उसे आखिरी बार तेतरी दुर्गा स्थान के पास देखा गया। इसके बाद वो किसी की मोटरसाइकिल से यहां पहुंचा। पुलिस को आशंका है कि उसे बुलाकर या ले जाकर निशाना बनाया गया। स्थानीय लोगों का कहना है अपराधियों ने उसे दौड़ाकर गोली मारी।प्रथमदृष्टया शरीर पर एक गन शॉट मिला है। गोली पीछे से लगी है। घटनास्थल से एक कारतूस और एक पल्सर बाइक बरामद हुई है। FSL टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। CDR और टावर लोकेशन की जांच हो रही है। जल्द ही आरोपियों तक पहुंचेंगे।

पुलिस ने घटनास्थल से एक कारतूस का खोखा और एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है। बाइक किसकी है, ये पता लगाने की कोशिश हो रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। राहुल की जेब से हजारों रुपये भी मिले हैं। राहुल के खिलाफ पहले मारपीट, रंगदारी और अवैध हथियार के 3-4 मामले दर्ज थे। पुलिस पुराने विवाद और आपराधिक संपर्कों की भी जांच कर रही है। सबसे बड़ा सवाल, राहुल को किसने फोन कर बुलाया और हत्या के बाद हमलावर कहां गए। पोस्टमार्टम और तकनीकी जांच से खुलासा होगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

नशे के खिलाफ हरियाणा सरकार का बड़ा कदम, राज्य से गांव तक चार-स्तरीय व्यवस्था

हरियाणा सरकार ने नशे की रोकथाम, उपचार एवं पुनर्वास व्यवस्था को मजबूत करने और सामुदायिक सहयोग बढ़ाने के लिए चार-स्तरीय कमेटियों का गठन किया है।

Haryana news: CM को ध्वजारोहण से रोकने की चेतावनी पर कृषि मंत्री का पलटवार, कहा- शिकायत है तो CM से मिलें

Haryana news: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने हांसी के जीवन कुंडू हत्याकांड को लेकर किसान नेताओं द्वारा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण न करने देने की चेतावनी पर संयमित रुख अपनाते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस का पावन अवसर किसी भी प्रकार के विरोध के लिए उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि किसी को कोई शिकायत या समस्या है तो उन्हें मुख्यमंत्री से सीधे मिलकर अपनी बात रखनी चाहिए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast