Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हिसार में पूर्व सरपंच की मौत या हत्या? अंतिम संस्कार से पहले शव पर मिले चोट के निशान, पुलिस जांच में जुटी

Haryana News: हिसार में पूर्व सरपंच की मौत या हत्या? अंतिम संस्कार से पहले शव पर मिले चोट के निशान, पुलिस जांच में जुटी

Haryana News: हरियाणा के हिसार में एक पूर्व सरपंच की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चंदन नगर में 65 वर्षीय पूर्व सरपंच हवा सिंह सिहाग की उनके घर में मौत हो गई। आरोप है कि घरेलू विवाद के दौरान उनके बेटे बबलू ने कथित तौर पर रॉड से उनके सिर पर हमला किया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद शव को पैतृक गांव खारिया ले जाया गया था, जहां अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान शव पर चोट के निशान देखकर परिजनों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी।

जानकारी के मुताबिक, खारिया गांव के रहने वाले पूर्व सरपंच हवा सिंह चंदन नगर स्थित अपने मकान में अकेले रहते थे। बताया जा रहा है कि परिवार में लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था और इसी वजह से वह अपनी पत्नी और बेटों से अलग रह रहे थे।

बताया गया कि रात करीब 2 बजे उनका बेटा बबलू कुछ साथियों के साथ पिता के घर पहुंचा। यहां पिता-पुत्र के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि कहासुनी के बाद मारपीट हुई और इसी दौरान बबलू ने रॉड से हवा सिंह के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौत हो गई। झगड़े में बबलू के भी घायल होने की बात सामने आई है।

शव खारिया ले गए, अंतिम संस्कार की थी तैयारी

घटना के बाद परिवार के लोग हवा सिंह का शव उनके पैतृक गांव खारिया लेकर पहुंचे। वहां अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही थीं। इसी दौरान एक परिजन की नजर शव पर मौजूद चोट के निशानों पर पड़ी। निशान देखकर परिवार को संदेह हुआ कि मौत सामान्य नहीं है। इसके बाद अंतिम संस्कार रोक दिया गया और पुलिस को मामले की सूचना दी गई।

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच

सूचना मिलते ही बालसमंद पुलिस गांव पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव और घटनास्थल से जुड़े तथ्यों की जांच की है। साथ ही परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वास्तविक वजह और शरीर पर आई चोटों की प्रकृति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस हत्या के आरोपों समेत मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

2006 में खारिया के सरपंच रह चुके थे हवा सिंह

हवा सिंह सिहाग वर्ष 2006 में खारिया गांव के सरपंच रह चुके थे। घटना के बाद उनका बेटा बबलू इलाज के लिए एक निजी अस्पताल पहुंचा था। उसके घायल होने की जानकारी को भी पुलिस जांच का हिस्सा बना रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttarakhand News: हिंदी पर CM धामी का बड़ा संदेश, बोले- हिंदी के साथ लोकभाषाओं और साहित्य के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित हिंदी दिवस समारोह में साहित्यकारों, लेखकों, भाषाविदों, छात्र-छात्राओं और हिंदी प्रेमियों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंदी दिवस हमारी संस्कृति, सभ्यता और राष्ट्रीय चेतना के गौरव को संजोने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर है। हिंदी केवल संवाद की भाषा नहीं, बल्कि हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति है।

Uttarakhand News: CM धामी का अधिकारियों को निर्देश, शिकायतों का जल्द समाधान करें; 15 दिन में पाइपलाइन-सीवर ऑडिट रिपोर्ट मांगी

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जन शिकायतों का त्वरित, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन आमजन की समस्याओं के समाधान का महत्वपूर्ण माध्यम है। शिकायतों का निस्तारण केवल पोर्टल पर औपचारिक रूप से बंद करने तक सीमित न रहे, बल्कि शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तविक समाधान सुनिश्चित होना चाहिए।

Uttrakhand News:सीएम धामी ने दिए सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के आदेश, स्वाइन फ्लू के रोकथाम पर भी जोर

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में विभिन्न जनहित से जुड़े विषयों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश की सभी सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त किया जाए। उन्होंने कहा कि मानसून के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत एवं सुधारीकरण के कार्यों में तेजी लाई जाए। जिलाधिकारी भी अपने-अपने जनपदों में सड़कों की स्थिति की नियमित समीक्षा करें और संबंधित विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं के कार्यों

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast