Search KhabarFast

Press ESC to close

शादी का वादा कर मुकरे, होटल में बनाए संबंध...क्रिकेटर मोहम्मद शमी के भाई मोहम्मद कैफ पर रेप के आरोप में FIR

शादी का वादा कर मुकरे, होटल में बनाए संबंध...क्रिकेटर मोहम्मद शमी के भाई मोहम्मद कैफ पर रेप के आरोप में FIR

FIR On Mohammad Shami Brother: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के भाई मोहम्मद कैफ पर गंभीर आरोप लगे हैं। उन पर एक महिला ने यौन संबंध बनाने के बाद शादी से मुकरने का आरोप लगाते हुए रेप के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है। ये मामला लखनऊ के आशियाना थाने का है।

वहीं, उनके बड़े भाई मोहम्मद हसीब के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने अब पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।    

महिला का कैफ पर गंभीर आरोप

शिकायत करने वाली महिला का कहना है कि वह गाजियाबाद में रहती थी। इस दौरान एक दोस्त के जरिए मोहम्मद कैफ से मुलाकात हुई। दोनों के बीच बातचीत होने के बाद धीरे-धीरे दोस्ती हुई और बाद में मुलाकातों का सिलसिला चलता रहा। महिला का कहना है कि उसने मोहम्मद कैफ से शादी करने की बात कही। महिला ने मोहम्मद कैफ को बताया था कि वह तलाकशुदा है और उसका एक बेटा भी है। शिकायत के अनुसार कैफ ने इन बातों पर आपत्ति ना करते हुए शादी का वादा किया था।

बदसलूकी और मारपीट का आरोप

महिला का आरोप है कि 9 सितंबर 2023 को कैफ ने उसे कोलकाता बुलाया और होटल में संबंध बनाए थे। इसके बाद जब भी महिला ने शादी की बात कही थी, तो कैफ आईपीएल ऑक्शन का बहाना बनाकर टालते रहे। महिला ने कहा कि आईपीएल ऑक्शन बीत जाने के बाद मोहम्मद कैफ ने उनसे दूरी बना ली। शिकायत के अनुसार 19 मई को बातचीत के लिए महिला को अमरोहा बुलाया गया। आरोप है कि वहां मोहम्मद कैफ के बड़े भाई ने उसके साथ बदसलूकी की और धमकी दी। इसके बाद महिला अमरोहा से वापस आशियाना लौट आई। 
Also read: चेन्नई में TVK से जुड़े कन्नन की हत्या,6 लोगों के गैंग ने धारदार हथियारों से किया हमला; CCTV में कैद वारदात

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttarakhand News: हिंदी पर CM धामी का बड़ा संदेश, बोले- हिंदी के साथ लोकभाषाओं और साहित्य के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित हिंदी दिवस समारोह में साहित्यकारों, लेखकों, भाषाविदों, छात्र-छात्राओं और हिंदी प्रेमियों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंदी दिवस हमारी संस्कृति, सभ्यता और राष्ट्रीय चेतना के गौरव को संजोने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर है। हिंदी केवल संवाद की भाषा नहीं, बल्कि हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति है।

Uttarakhand News: CM धामी का अधिकारियों को निर्देश, शिकायतों का जल्द समाधान करें; 15 दिन में पाइपलाइन-सीवर ऑडिट रिपोर्ट मांगी

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जन शिकायतों का त्वरित, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन आमजन की समस्याओं के समाधान का महत्वपूर्ण माध्यम है। शिकायतों का निस्तारण केवल पोर्टल पर औपचारिक रूप से बंद करने तक सीमित न रहे, बल्कि शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तविक समाधान सुनिश्चित होना चाहिए।

Uttrakhand News:सीएम धामी ने दिए सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के आदेश, स्वाइन फ्लू के रोकथाम पर भी जोर

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में विभिन्न जनहित से जुड़े विषयों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश की सभी सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त किया जाए। उन्होंने कहा कि मानसून के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत एवं सुधारीकरण के कार्यों में तेजी लाई जाए। जिलाधिकारी भी अपने-अपने जनपदों में सड़कों की स्थिति की नियमित समीक्षा करें और संबंधित विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं के कार्यों

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast