Accident In South Africa:दक्षिण अफ्रीका के वेस्टर्न केप प्रांत में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां दो मिनीबस टैक्सियों की आमने-सामने की टक्कर में 21 लोगों की जान चली गई। वहीं, कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।
रोड ट्रैफिक मैनजमेंट कॉपरेशन के अनुसार, यह हादसा रविवार रात केप टाउन से लगभग 380 किलोमीटर दूर पूर्व में प्रिंस अल्बर्ट और लीउ-गामका के बीच N1 हाईवे पर हुआ।
पुलिस अधिकारी ने क्या कहा
वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तीन घायलों को अस्पताल ले जाया गया लेकिन, अस्पताल पहुंचने पर तीनों को मृत घोषित कर दिया गया। इस बीच अधिकारियों ने चेतावनी दी कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हादसे के बाद एहतियातन N1 हाईवे को बंद कर दिया गया है, जबकि रोड ट्रैफिक मैनेजमेंट कॉर्पोरेशन ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
पहले भी हो चुकी है घटना
बता दें मिनीबस टैक्सियां साउथ अफ्रीका का सार्वजनिक परिवहन का एक प्रमुख साधन है और अक्सर मिनीबस सड़क दुर्घटनाएं का शिकार होती है। जनवरी में भी मिनीबस टैक्सियों से जुड़ी दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में 25 लोगों की मौत हुई थी। जिनमें 14 बच्चे भी शामिल थे।
Also read: भारत-अमेरिका की अंतरिक्ष साझेदारी को नई उड़ान, चंद्रमा पर भारत को साथ चाहता है अमेरिका