Search KhabarFast

Press ESC to close

इस्तीफे के बाद जब संसद पहुंचे प्रधान....NDA सांसदों ने किया स्वागत, समर्थन में जमकर लगाए नारे

इस्तीफे के बाद जब संसद पहुंचे प्रधान....NDA सांसदों ने किया स्वागत, समर्थन में जमकर लगाए नारे

Dharmendra Pradhan Reaches Parliament:शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देने का धर्मेंद्र प्रधान पहली बार संसद पहुंचे। संसद भवन पहुंचने पर धर्मेंद्र प्रधान का एनडीए सांसदों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद सभी सांसदों पूरे सम्मान के साथ उन्हें अंदर ले गए।

बता दें कि सोमावर से संसद के मानसून संत्र का दूसरा हफ्ता है। प्रधान के इस्तीफे के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि संसद का सत्र सुचारू रूप से चलेगा लेकिन, सोमवार को लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही स्थगित कर दी गई। विपक्षी सांसदों की नारेबाज भी संसद परिसर में देखने को मिला।

प्रधान के इस्तीफे के बाद भी विपक्ष का हंगामा

दरअलर जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों और छात्रों के अलावा विपक्ष की मांग थी कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो। अंतत: 25 जुलाई को धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने के बाद छात्रों ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन खत्म कर दिया लेकिन, विपक्ष का संसद परिसर में हंगामा जारी है। दूसरी तरफ धर्मेंद्र प्रधान जब सोमवार यानी 27 जुलाई को संसद भवन पहुंचे तो एनडीए सांसदों ने उनका स्वागत किया। साथ ही उन्हें सम्मान के साथ अंदर ले गए। विशलेषकों का कहना है कि इस तरह का स्वागत करके एनडीए यह दिखाना चाहता है कि उनकी छवि खराब ना हो।          

Also read: प्रल्हाद जोशी ने आज से संभाला शिक्षा मंत्री का पद, कहा - मुझ पर विश्वास जताने के लिए मैं प्रधानमंत्री...

इस्तीफे के बाद भाजपा नेताओं ने की मुलाकात

वहीं, जब धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के रूप में इस्तीफा दिया था, तब गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन पीयूष गोयल, जेपी नड्डा, जितेंद्र सिंह, निर्मला सीतारण, सीएम रेखा गुप्ता समेत तमाम वरिष्ठ नेता उनके घर जाकर मुलाकात की थी। भाजपा नेताओं ने उनके इस्तीफे को दुर्भाग्यपूर्ण बताया था लेकिन ये भी साफ किया था कि धर्मेंद्र प्रधान ने स्वेच्छा से इस्तीफा दिया है। आपको बता दें कि धर्मेंद्र प्रधान ने युवाओं के नाम लिखे पत्र में कहा था कि छात्रों के प्रदर्शन का राष्ट्र विरोधी फायदा न उठाए, इसलिए इस्तीफा देने का फैसला किया। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kal Ka Mausam 12 September 2026:12 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली-NCR में बारिश के आसार

Kal Ka Mausam 12 September 2026: सितंबर के दूसरे सप्ताह में दिल्ली-NCR के मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 12 सितंबर को राजधानी दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में मध्यम बारिश हो सकती है।

पुतिन का G7 पर निशाना, बोले- BRICS की आर्थिक ताकत दुनिया में बढ़ रही

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित BRICS बिजनेस समिट 2026 में G7 देशों पर निशाना साधा। पुतिन ने G7 और BRICS की आर्थिक ताकत की तुलना करते हुए कहा कि दुनिया की अर्थव्यवस्था में BRICS देशों की हिस्सेदारी लगातार बढ़ रही है, जबकि G7 का हिस्सा कम हो रहा है।

'दुनिया में कारोबार के सामने आए बैरियर को खत्म करना है', BRICS सम्मेलन में बोले पीएम मोदी

PM Modi Address BRICS Summit: पीएम मोदी ने ब्रिक्स सम्मेलन में अपना संबोधन दिया है। इस दौरान उन्होंने यूपीआई तमेत विश्व के तमाम मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने व्यापार को लेकर बड़ी बात कही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast