Search KhabarFast

Press ESC to close

कल शनिवार 21 नवंबर को खुलेंगे बैंक, तीसरा शनिवार होने से नहीं रहेगी छुट्टी - चेक करें RBI लिस्ट

कल शनिवार 21 नवंबर को खुलेंगे बैंक, तीसरा शनिवार होने से नहीं रहेगी छुट्टी - चेक करें RBI लिस्ट

Bank Holiday: क्या कल शनिवार को बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं? तो आपके लिए अच्छी खबर है। कल 21 नवंबर को महीने का तीसरा शनिवार है और तीसरे शनिवार को बैंक खुले रहते हैं।RBI के नियम के मुताबिक बैंक सिर्फ दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। इसलिए कल देशभर में SBI, PNB, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा, HDFC, ICICI, Axis समेत सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक सामान्य समय पर खुले रहेंगे। आप अपना सारा काम आसानी से निपटा सकते हैं।

आज कहां बंद थे बैंक?

आज शुक्रवार 20 नवंबर को सिर्फ उत्तराखंड में बैंक बंद रहे। वहां इगास-बग्वाल यानी बूढ़ी दिवाली मनाई गई। यह त्योहार दिवाली के 11 दिन बाद कार्तिक शुक्ल एकादशी को मनाया जाता है। मान्यता है कि भगवान राम के अयोध्या लौटने की खबर पहाड़ों तक 11 दिन देर से पहुंची थी, इसलिए वहां के लोगों ने बाद में दिवाली मनाई। एक और कथा गढ़वाल के वीर माधो सिंह भंडारी से जुड़ी है, जो तिब्बत युद्ध जीतकर दिवाली के 11 दिन बाद घर लौटे थे।

Also read: Delhi News: जब दिल्ली मना रही थी त्योहार, तब ड्यूटी पर डटे थे फायरफाइटर्स, 7 दिनों में संभालीं 1,098 इमरजेंसी कॉल; आशीष सूद ने की तारीफ

नवंबर 2026 में आगे कब बंद रहेंगे बैंक?

22 नवंबर - रविवार, साप्ताहिक अवकाश,23 नवंबर - सेंग कुट स्नेम के कारण मेघालय में बैंक बंद, 24 नवंबर - गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा पर दिल्ली, यूपी, महाराष्ट्र, MP, हिमाचल समेत कई राज्यों में बैंक बंद, 28 नवंबर - चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, 29 नवंबर - रविवार, साप्ताहिक अवकाश

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: जब दिल्ली मना रही थी त्योहार, तब ड्यूटी पर डटे थे फायरफाइटर्स, 7 दिनों में संभालीं 1,098 इमरजेंसी कॉल; आशीष सूद ने की तारीफ

Delhi Firefighters: जब देश की राजधानी दिल्ली दिवाली, दशहरा जैसे त्योहार बना रही थी, तब फायर सर्विस विभाग एक मिनट के लिए भी सोया नहीं। अपने त्योहार से ज्यादा दूसरी की सेफ्टी को अहमियत थी। दरअसल, दिल्ली के होम मिनिस्टर आशीष सूद ने बताया कि दिल्ली फायर सर्विस (DFS) ने दशहरा, दिवाली और छठ पूजा समेत सात बड़े त्योहारों के दिनों में 1,098 इमरजेंसी कॉल का जवाब दिया, जिसमें 218 स्पेशल स्टैंडबाय यूनिट और 730 कर्मचारी सेंसिटिव जगहों पर तैनात थे।

भूल जाएंगे Hero-Bajaj की बाइक! आ रही रॉयल एनफील्ड की सबसे सस्ती मोटरसाइकिल, कीमत होगी बेहद कम

Royal Enfield Upcoming Bike:रॉयल एनफील्ड की बाइक खरीदने का सपना देखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। कंपनी अब अपनी मोटरसाइकिलों को ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए रॉयल एनफील्ड 250cc सेगमेंट में नई बाइक लाने की योजना बना रही है। यह बाइक कंपनी की मौजूदा Hunter 350 से नीचे पोजिशन की जा सकती है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast