Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा में 6 जून तक बदलेगा मौसम, बारिश और तेज हवाओं के आसार

हरियाणा में 6 जून तक बदलेगा मौसम, बारिश और तेज हवाओं के आसार

Haryana Weather: हरियाणा में 28 मई के बाद हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत मिली है। बारिश के प्रभाव से प्रदेश के तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई, लेकिन दोनों अभी भी सामान्य से नीचे बने हुए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, 27 मई तक प्रदेश का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, लेकिन हालिया बारिश के बाद यह घटकर करीब 39 डिग्री सेल्सियस रह गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान में रविवार की तुलना में 1.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, फिर भी यह सामान्य से 4.4 डिग्री कम रहा।

वहीं न्यूनतम तापमान में भी 1.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है, लेकिन यह अभी भी सामान्य से लगभग 3 डिग्री सेल्सियस नीचे बना हुआ है।

6 जून तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील

हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि आने वाले दिनों में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहे हैं, जिससे प्रदेश के मौसम में बदलाव बना रहेगा।

उन्होंने बताया कि पहला पश्चिमी विक्षोभ 2 जून की रात से सक्रिय होगा, जबकि दूसरा 4 जून को पहाड़ी क्षेत्रों की ओर बढ़ेगा। इन दोनों मौसम प्रणालियों के प्रभाव से 2 जून की रात से 6 जून तक हरियाणा के अधिकांश जिलों में मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है।

तेज हवाओं और बारिश की संभावना

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस अवधि में कई क्षेत्रों में तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी और कुछ स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश होने के भी आसार हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana: हरियाणा में गो-तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़, एक आरोपी पैरों में गोली लगने से घायल

Haryana News: हरियाणा के नूंह जिले में मंगलवार को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कथित गो-तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी दोनों पैरों में गोली लगने से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए शहीद हसन खान मेवाती राजकीय मेडिकल कॉलेज, नल्हड़ में भर्ती कराया गया है।

UP के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, 10% बिजली दर बढ़ाने के प्रस्ताव पर नियामक आयोग ने लगाई रोक

उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। यूपी पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) द्वारा बिजली दरों में करीब 10 प्रतिशत बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर नियामक आयोग ने फिलहाल रोक लगा दी है। आयोग के इस फैसले से लाखों उपभोक्ताओं को महंगे बिजली बिलों से राहत मिलेगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast