
Weather Update: देश की राजधानी दिल्ली में कोहरे के साथ काड़के की ठंड ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है। वहीं, आज दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में दिल्ली में बारिश की संभावना जताई है, जिसके बाद एक बार फिर ठंड में इजाफा हो सकता है।
धुंध का असर सड़क से लेकर आसमान तक असर देखने को मिला। शुक्रवार की देर रात 11 बजे से लेकर 2.30 बजे तक दिल्ली-एनसीआर में विजिबिलिटी कम होकर शून्य पर पहुंच गई थी। हालांकि, शनिवार की सुबह 6.30 बजे IGI एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी 400 मीटर दर्ज की गई। रात के समय फ्लाइट्स का परिचालन प्रभावित हुआ, लेकिन अब सामान्य है। दिल्ली में सुबह 5.30 बजे तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण बढ़ गया है।
वहीं, कई ट्रेनें भी अपने निर्धरित समय से लेट चल रही है, जिसकी वजह से यात्रियों का कई घंटों का इंतजार करना पड़ रहा है। सड़कों पर गाड़ियां रेंग-रेंगकर चल रही है। इसके साथ ही दिल्ली में ठिठुरन ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। साथ ही मौसम विभाग ने पहले ही ठंड का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया था।
शनिवार और रविवार को सकती है बर्फबारी
दिल्ली के साथ-साथ यूपी भी घने कोहरे की चपेट में छाया हुआ है। नोएडा में विजिबिलिटी जीरो रिकॉर्ड की गई। आगरा में ताजमहल 20मीटर की दूरी से दिखाई नहीं दे रहा था। यहां कानपुर सबसे ठंडा जिला रहा। न्यूनतम तापमान 4.4डिग्री पहुंचा। मौसम विभाग ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में शनिवार और रविवार को बर्फबारी हो सकती है। उधर, कश्मीर में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण ज्यादातर जगहों पर पारा माइनस में चल रहा है।
Leave a comment