ये बैंक दे रहा धमाकेदार FD स्कीम का फायदा, 1 लाख पर मिलेगा 41 हजार से ज्यादा ब्याज; जानिए पूरा कैलकुलेशन

ये बैंक दे रहा धमाकेदार FD स्कीम का फायदा, 1 लाख पर मिलेगा 41 हजार से ज्यादा ब्याज; जानिए पूरा कैलकुलेशन

Bank Of Baroda FD Scheme:बैंक ऑफ बड़ौदा की एफडी स्कीम आजकल आम निवेशकों के लिए पहली पसंद बनती जा रही है। दरअसल, इस स्कीम में 1 लाख रुपये के निवेश पर 41 हजार से ज्यादा का ब्याज मिलेगा। यह आकर्षक रिटर्न मुख्य रूप से वरिष्ठ नागरिकों और सुपर वरिष्ठ नागरिकों (80 साल या उससे ज्यादा) के लिए उपलब्ध उच्च ब्याज दरों के कारण संभव है।

बता दें, बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) जनवरी 2026 में अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) योजनाओं पर सामान्य नागरिकों को 3.50% से 6.60% तक और वरिष्ठ नागरिकों को 4.00% से 7.10% तक की ब्याज दरें ऑफर कर रहा है। न्यूनतम जमा राशि ₹1,000 से शुरू होती है, जो टेन्योर के 7 दिनों से 10 साल तक उपलब्ध है।

कैसे मिलेगा 41,000 का ब्याज?

यह राशि मुख्य रूप से 5 वर्ष की FD पर सुपर वरिष्ठ नागरिकों (80+ वर्ष) के लिए लागू उच्च दर (लगभग 7.05% से 7.10% p.a. या कंपाउंडिंग के साथ प्रभावी) से आती है। कैलकुलेशन के अनुसार:-

प्रिंसिपल अमाउंट: 1,00,000

टेन्योर:5 साल

मैच्योरिटी अमाउंट:लगभग ₹1,41,478

कुल ब्याज:₹41,478

आम नागरिक को ₹1,00,000 की राशि जमा करने पर मैच्योरिटी राशि ₹1,36,690 मिलेगी, यानी कुल ब्याज ₹36,690

सीनियर सिटीजन को ₹1,00,000 की राशि जमा करने पर मैच्योरिटी राशि ₹1,40,784 मिलेगी, यानी कुल ब्याज ₹40,784

 

Leave a comment