Search KhabarFast

Press ESC to close

बिग बैश लीग में नहीं दिखेंगे बाबर आजम , सिडनी सिक्सर्स ने रिलीज किया

बिग बैश लीग में नहीं दिखेंगे बाबर आजम , सिडनी सिक्सर्स ने रिलीज किया

big bash league: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को अचानक बिग बैश लीग 2025-26 से बाहर होना पड़ा। बाबर टूर्नामेंट में सिडनी सिक्सर्स का हिस्सा थे। उनकी टीम टूर्नामेंट के फाइनल चरण में पहुंच चुकी है। टीम को फाइनल में जगह हासिल करने के लिए 23 जनवरी (शुक्रवार) को होबार्ट हरिकेंस के खिलाफ मुकाबला खेलना है। अगर सिडनी सिक्सर्स की टीम होबार्ट को हरा देती है, तो 25 जनवरी रविवार खिताबी मुकाबले में उनकी भिड़ंत पर्थ स्कॉचर्स से होगी। लेकिन सवाल यह उठ रहा है कि आखिर सिडनी सिक्सर्स ने उस वक्त बाबर को क्यों बाहर कर दिया, जब उनकी टीम फाइनल में पहुंचने से सिर्फ एक मैच दूर है? गौर करने वाली बात यह है कि बाबर ने बिग बैश में खराब बल्लेबाजी से सभी को निराश किया है। तो क्या सिडनी की टीम ने बाबर को खराब फॉर्म के कारण रिलीज कर दिया? आइए जानते हैं कि बाबर के रिलीज होने की असल वजह क्या है। 
 
क्यों बाहर हुए बाबर आजम?
 
तो आपको बता दें कि बाबर को सिडनी सिक्सर्स ने पाकिस्तान के आगामी इंटरनेशनल मैचों के चलते रिलीज किया। इस रिलीज के बारे में सिडनी की टीम ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करे हुए लिखा, "थैंक्यू बाबर आजम। बाबर को आगामी इंटरनेशनल मैचों के लिए रिलीज कर दिया गया है। वह बीबीएल 15 के फाइनल सीरीज के बाकी मैचों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।
 
खराब फॉर्म से झूझते नजर आए बाबर आजम 
 
बाबर ने सीजन में 11 मैच खेले, जिनकी 11 पारियों में बैटिंग करते हुए 22.44 के घटिया औसत और 103.06 के बेहद धीमे स्ट्राइक रेट से 202 रन स्कोर किए। इस दौरान बाबर के बल्ले से 2 अर्धशतक निकले, जिसमें उनका हाई स्कोर 58* रनों का रहा। पूरे सीजन बाबर धीमी पारियां खेलते हुए नजर आए। पर्थ स्कॉचर्स के खिलाफ खेले गए क्वालीफायर जैसे अहम मैच में बाबर जीरो पर ही आउट हो गए थे। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तानियों से हाथ न मिलाकर गलत कर रहे? MCC ने सुना दिया फैसला

India vs Pakistan: पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ न मिलाने की नीति अपना रखी है। ये सिलसिला अभी भी जारी है। रविवार को दोहा में राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भारत ने फिर पाकिस्तान से हाथ नहीं मिलाया, जिसके बाद मामला और गरमा गया।अब इस विवाद पर क्रिकेट के नियम बनाने वाली संस्था MCC ने भी अपना रुख साफ कर दिया है।

IND vs NZ 1st Test: वेलिंगटन टेस्ट में जीत के करीब पहुंचकर क्यों रुका भारत? शुभमन गिल ने बताई पूरी वजह

IND vs NZ 1st Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच बेसिन रिजर्व में खेला गया पहला टेस्ट ड्रॉ पर खत्म हुआ। आखिरी दिन भारतीय टीम को जीत के लिए पांच विकेट की जरूरत थी, लेकिन डेरिल मिशेल और ग्लेन फिलिप्स की शानदार बल्लेबाजी ने भारत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। अब भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने बताया है कि उन्होंने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों से हाथ मिलाकर मैच ड्रॉ कराने का फैसला क्यों लिया।

Siraj Controversy: सिराज को टीम से बाहर करना आसान नहीं था! गिल ने बताई अंदर की बात

Siraj Controversy: भारत और न्यूजीलैंड के बीच बेसिन रिजर्व में खेला गया पहला टेस्ट ड्रॉ पर खत्म हुआ। इस मुकाबले में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को प्लेइंग XI में जगह नहीं मिली। अब भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने सिराज को बाहर रखने के फैसले पर खुलकर बात की है। गिल ने कहा कि यह फैसला आसान नहीं था, क्योंकि सिराज उनके अच्छे दोस्त हैं और दोनों ने लंबे समय तक साथ क्रिकेट खेला है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast