Search KhabarFast

Press ESC to close

इंसानी जिंदगी पर भारी पड़ी दौलत! नोएडा की सोसाइटी में बुजुर्ग की मौत...पूरी कहानी सुनकर हो जाएंगे भावुक

इंसानी जिंदगी पर भारी पड़ी दौलत! नोएडा की सोसाइटी में बुजुर्ग की मौत...पूरी कहानी सुनकर हो जाएंगे भावुक

Uttarpradesh News: अभी के भागम-भाग भरी जिंदगी में लोग इतने व्यसत हैं कि अपनों को भूल जा रहे हैं। पैसा कमाने की ललक और बेहतर लाइफस्टाइल बनाने की चाहत के लिए ना जानें इंसान कहां तक जाता है।

इसमें कोई दो राय नहीं कि पैसा वक्त की जरूरत है लेकिन, वो पैसा किस काम का जो अपनों के काम न आए। नोएडा से जो कहानी आई, वो आपको सोचन पर मजबूर कर देगी...आप भी सुनकर भावुक हो जाएंगे।

फ्लैट में मिला शव

परिवार में अकेलापन और बेबसी को बयां करने वाली कहनी नोएडा की आम्रपाली सोसाइटी से आई है। जहां 68 साल के बुजुर्ग की जान चली गई। शेयर ट्रेडिंग का कारोबार करने वाले राजीव अरोड़ा का शव उनके फ्लैट में तीन दिनों से थी लेकिन, हैरानी की बात ये रही कि उनकी परिवार वालों को भनक तक नहीं लगी। जब बदबू आने लगी तो पड़ोसियों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

परिवार वालों ने नहीं ली कोई सुध

पुलिस जब अंदर गई तो अंधेरा छाया हुआ था और अरोड़ा की लाश सोफे पर थी। पुलिस ने उनकी पत्नी को बुलाया और घटना के बारे में बताया। बताया जा रहा है कि राजीव अरोड़ा की जान हार्ट अटैक या ब्रेन हैमरेज की वजह से गई है। फ्लैट का किराया और बिजली का बिल भी वह नहीं चुका पा रहे थे। ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि परिजन ने फोन करके उनकी सुध लेने की कोशिश क्यों नहीं की।     

Also read: 2.9 करोड़ का पैकेज छोड़ IIT बॉम्बे का टॉपर बना दुकानदार, घर के नीचे खोली ‘शर्मा जनरल स्टोर’

बेटा-बेटी रहते हैं विदेश

पुलिस के अनुसार, अभी तक की जांच में सामने आया है कि राजीव अरोड़ा अपनी पत्नी से वर्षों पहले अलग हो गए थे। उनकी पत्नी नोएडा के सेक्टर 128 में रहती हैं। राजीव अरोड़ा का बेटा लंदन में इजीनियर है। वहीं, बेटी इंडोनेशिया के बाली द्वीप में रहती है। दोनों की शादी भी हो चुकी है। 
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: अंबाला में गैस सिलेंडर धमाके से मचा हड़कंप, घर की दीवार गिरी, मची अफरा-तफरी

Haryana News: हरियाणा के अंबाला जिले के साहा इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। केसरी रेलवे स्टेशन के पास एक घर की रसोई में गैस लीक होने के बाद हुए भीषण धमाके ने पूरे इलाके को दहला दिया। खाना गर्म करने के लिए जैसे ही युवक ने गैस जलाई, सिलेंडर का पाइप जोरदार धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना तेज था कि रसोई की पक्की दीवार तक ढह गई और युवक गंभीर रूप से झुलस गया। घायल को पहले अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए चंडीगढ़ के सेक्टर-32 अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

Haryana News: हिसार एयरपोर्ट पर पूर्व राज्यसभा सांसद के परिवार का चार्टर्ड प्लेन हादसे का शिकार, गलत रनवे पर हुई लैंडिंग

Haryana News: हरियाणा के हिसार  में एक बड़ा हादसा टल गया। जहां मुंबई से आ रहा एक चार्टर्ड प्लेन गलत रनवे पर लैंड होने के कारण दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गया। बताया जा रहा है कि पायलट की लापरवाही के चलते विमान को चालू रनवे की जगह पास में बने बंद पड़े पुराने रनवे (अप्रोच रोड) पर उतार दिया गया।

Haryana News: हरियाणा के बहादुरगढ़ में सनसनी, पिता ने दो बच्चों की हत्या कर फांसी लगाई, पुलिस जांच में जुटी

Haryana News: हरियाणा के बहादुरगढ़ शहर की ओमैक्स सिटी स्थित बीपीएल फ्लैट्स में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक किराए के फ्लैट से एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव बरामद हुए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast