Search KhabarFast

Press ESC to close

'बंगाल के मतदाता दो लोगों के बीच पिस रहे...' सुप्रीम कोर्ट ने वोटरों की स्थिति पर जताई चिंता

'बंगाल के मतदाता दो लोगों के बीच पिस रहे...' सुप्रीम कोर्ट ने वोटरों की स्थिति पर जताई चिंता

Supreme Court:सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार यानी 13 अप्रैल को साफ शब्दों में कहा कि पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनावों की नतीजों पर तब तक विचार नहीं किया जाएगा, जब तक हार-जीत का अंतर मतदाता सूचियों के विशेष गहण पुनरिक्षण के दौरान बाहर किए गए लोगों की संख्या कम न हो। 

मुख्य न्यायाधीश की अगुवाई वाली पीठ ने कहा कि बंगाल के मतदाता दो संस्थाओं के बीच पिस रहे हैं। वहीं, जस्टिस जॉयमाल्य बागची ने कहा कि पश्चिम बंगाल में मतदाता अब अलग-अलग संवैधानिक संस्थाओं के बीच पिस रहे हैं। 

जस्टिस बागची की टिप्पणी 

मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस बागची ने कहा कि चुनावी नतीजों में दखल नहीं दिया जा सकता है, जब तक की हार अंतर SIR में बाहर किए गए मतदाताओं की संख्या से ज्यादा न हो। उन्होंने कहा कि अगर 10 फीसदी लोग वोट नहीं डालते हैं और जीत का अंतर 10 फीसदी से ज्यादा है, तो चिंता की बात नहीं है अगर अंतर 5 फीसदी से कम है, तो हमें इस पर गंभीरता से विचार करना होगा। पहले अपीलीय न्यायाधिकरण के समक्ष किसी उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाता थी। क्योंकि किसी प्रत्याशी को चुनाव लड़ने के अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता है। 

Also read: दिल्ली में ट्रांसपोर्ट का नया दौर...2028 से पेट्रोल टू-व्हीलर्स को नहीं मिलेगी मंजूरी, EV ड्राफ्ट हुआ जारी

चुनाव आयोग से भी सवाल 

जस्टिस बागची ने चुनाव आयोग से कहा कि यह न सोचे कि हमारे मन में यह सवाल नहीं है कि उन लोगों का क्या होगा जिन्हें मतदाता सूची से बाहर कर दिया गया है। जस्टिस बागची ने पश्चिम बंगाल और बिहार में हुए एसआईआर के बीच अंतरों को रेखांकित किया है। उन्होंने कहा कि हमने संवैधानिक संस्था को मतदाता सूची की शुद्धता के मुद्दे को जांच करने की परमिशन दी है। एसआईआर पर आपकी मूल चुनाव आयोग अधिसूचना में 2002 की सूची का जिक्र नहीं था।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'स्मार्ट कैमरा' बना जासूस...दिल्ली-हरियाणा-पंजाब में लगा CCTV; लेकिन फुटेज पहुंच रही पाकिस्तान

CCTV Spying India: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े एक बड़े जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस मॉड्यूल ने दिल्ली, हरियाणा और पंजाब समेत उत्तर भारत के संवेदनशील इलाकों में सोलर पावर्ड चाइनीज CCTV कैमरे लगाए। जिसके चलिए भारतीय सेना और सुरक्षा बलों की हलचल की लाइव फुटेज पाकिस्तान भेजी जा रही थी।

महाराष्ट्र में दर्दनाक सड़क हादसा, डंपर-कार की टक्कर में 11 लोगों की मौत

Road Accident: महाराष्ट्र के कल्याण में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां सड़क दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक घायल बताया जा रहा है। यह हादसा कल्याण-मुरबाड मार्ग पर रायता पुल के पास करीब सुबह 11 बजे हुआ।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें