Search KhabarFast

Press ESC to close

‘हमारे देश की संसद एक नया इतिहास रचने के करीब है’ नारी शक्ति वंदन सम्मेलन' में पीएम मोदी की बड़ी बातें

‘हमारे देश की संसद एक नया इतिहास रचने के करीब है’ नारी शक्ति वंदन सम्मेलन' में पीएम मोदी की बड़ी बातें

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में नेशनल लेवल के नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ को  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश की विकास यात्रा के इन अहम पड़ावों के बीच भारत 21वीं सदी के सबसे बड़े निर्णयों में से एक निर्णय लेने जा रहा है। मैं बहुत जिम्मेदारी के साथ कह रहा हूं कि 21वीं सदी के महत्वपूर्ण निर्णयों में से एक महत्वपूर्ण निर्णय ये है। ये निर्णय नारी शक्ति को समर्पित है। नारी शक्ति वंदन को समर्पित है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "हमारे देश की संसद एक नया इतिहास रचने के करीब है। एक ऐसा नया इतिहासजो अतीत की संकल्पनाओं को साकार करेगाजो भविष्य के संकल्पों को पूरा करेगा। एक ऐसे भारत का संकल्प जो समतामूलक होजहां सामाजिक न्याय केवल एक नारा न होबल्कि हमारी कार्य संस्कृति काहमारी निर्णय प्रक्रिया का स्वाभाविक हिस्सा हो। उन्होंने कहा कि "राज्यों की विधानसभाओं से लेकर देश की संसद तक दशकों की प्रतीक्षा के अंत का समय 161718 अप्रैल है। 2023 में नई संसद में हमने नारीशक्ति वंदन अधिनियम के रूप प्रथम कदम उठाया था। वह समय से लागू हो सकेमहिलाओं की भागीदारी हमारे लोकतंत्र को मजबूती देइसके लिए 16 अप्रैल से संसद के बजट सत्र की विशेष बैठक का आयोजन होने जा रहा है और उससे पहले आज नारीशक्ति वंदन का ये कार्यक्रमइसके जरिए हमें देश की कोटि-कोटि माताओं बहनों का आशीर्वाद मिल रहा है।

Also read: PM Modi Siliguri Rally: '4 मई के बाद बदलेगी सरकार, TMC को देना होगा जवाब', सिलीगुड़ी से PM मोदी का संदेश

हर हाल में 2029 तक ये लागू हो जाना चाहिए- पीएम मोदी 

पीएम मोदी ने कहा कि लोकतांत्रिक संरचना में महिलाओं को आरक्षण देने की जरूरत दशकों से हर कोई महसूस कर रहा था। चर्चा भी होती थी इस विमर्श को करीब 4 दशक बीत गए। इसमें सभी पार्टियों और कितनी ही पीढ़ियों के प्रयास शामिल हैं। हर दल ने इस विचार को अपने-अपने ढंग से आगे बढ़ाया है। 2023 में जब नारी शक्ति वंदन अधिनियम आया था तब भी सभी दलों ने सर्वसम्मति से इसे पास कराया था और तब एक सुर में ये बात भी उठी थी कि हर हाल में 2029 तक ये लागू हो जाना चाहिए। हमारे विपक्ष के सभी साथियों ने जोर लगाया था कि 2029 में ये लागू होना चाहिए।

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि जिस प्रकार से इस अधिनियम को पारित किया गया था और संसद का गौरव बढ़ा था। इस बार भी सबके सामूहिक प्रयास से संसद की गरीमा और नई ऊंचाइयों को छुएगी। देश की हर नारी को अच्छा लगेगा कि हर दल ने राजनीति से ऊपर उठकर उनके हित में ये महत्वपूर्ण निर्णय लिया है काम किया है।

देश की गरिमा और गौरव दोनों को बढ़ाया है- पीएम मोदी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "हमारे देश में राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री तक महिलाएं जहां भी रही हैं उन्होनें अपनी अलग लिगेसी बनाई है। इस समय भी हमारे देश में राष्ट्रपति से लेकर वित्त मंत्री तक ऐसे अहम पद महिलाएं ही संभाल रही हैं। उन्होंने देश की गरिमा और गौरव दोनों को बढ़ाया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: हिमांशु भाऊ गैंग पर दिल्ली पुलिस का शिकंजा, मुठभेड़ के बाद 2 शूटर गिरफ्तार

Baprola Encounter: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने सोमवार तड़के बाहरी दिल्ली के बापरौला इलाके में हिमांशु भाऊ गैंग के दो शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान मुठभेड़ भी हुई, जिसमें दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

महाराष्ट्र में दर्दनाक सड़क हादसा, डंपर-कार की टक्कर में 11 लोगों की मौत

Road Accident: महाराष्ट्र के कल्याण में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां सड़क दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक घायल बताया जा रहा है। यह हादसा कल्याण-मुरबाड मार्ग पर रायता पुल के पास करीब सुबह 11 बजे हुआ।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast