नई दिल्ली: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम ने अपने यूजर्स को बड़ा झटका दिया है। कई बड़े और लोकप्रिय अकाउंट्स के फॉलोअर्स की संख्या में रातों-रात भारी गिरावट दर्ज की गई है। कुछ यूजर्स के अकाउंट्स से लाखों तो कुछ के करोड़ों फॉलोअर्स अचानक कम हो गए, जिससे सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। इस लिस्ट में खेल जगत से लेकर बॉलीवुड के कई बड़े नाम शामिल है।
इंस्टाग्राम ने हाल ही में फेक और कई साल से इनएक्टिव अकाउंट जो चल रहे थे, उन्हें बंद कर दिया है। जिसके बाद एक रात में इंस्ट्राग्राम पर लाखों की संख्या में अकाउंट हटा दिए गए हैं। जिसकी वजह से कई प्रसिद्ध लोगों के फॉलोअर की संख्या अचानक घट गई है। इस लिस्ट में भारतीय क्रिकेट विराट कोहली, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, मशहूर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो, अमेरिकी सेलिब्रिटी काइली के साथ कई अन्य लोगों के फॉलोअर की संख्या में कमी दर्ज की गई है।
पहले ऐसा लग रहा था कि इंस्टाग्राम में कोई टेक्निकल ग्लिच है, जिसकी वजह से फॉलोअर की संख्या में कमी हुई है। हालांकि बाद में पता चला कि मेटा की ऑथेंटिसिटी ड्राइव के चलते फेक अकाउंट, इनएक्टिव अकाउंट और बॉट्स अकाउंट में को रिमूव कर दिया है। बता दें कि विराट कोहली के करीब 20 लाख फॉलोअर की संख्या घट गई है। वहीं प्रियंका चोपड़ा के फॉलोअर्स की संख्या में कमी आई है। इसकी जानकारी लाइवमिंट की रिपोर्ट से मिलती है।
Also read: JAC 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, आर्ट्स में 96% से ज्यादा छात्र पास
1 करोड़ फॉलोअर्स हुए गायब
जानकारी के मुताबिक BTS के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट्स से करीब 70 लाख फॉलोअर्स कम हो चुके हैं। वहीं ब्लैक पिंक के अकाउंट से 1 करोड़ फॉलोअर्स गायब हो गए। वहीं इंस्टाग्राम के ऑफिशियल अकाउंट से भी 1 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स कम हो चुके हैं।
सोशल मीडिया विशेषज्ञों के अनुसार, कई बड़े अकाउंट्स पर फर्जी फॉलोअर्स और इनएक्टिव प्रोफाइल्स की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में इंस्टाग्राम अपनी पॉलिसी के तहत समय-समय पर ऐसे अकाउंट्स को डिलीट या रिमूव करता है। इसी वजह से अचानक फॉलोअर्स की संख्या में गिरावट देखने को मिलती है।