Search KhabarFast

Press ESC to close

JAC 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, आर्ट्स में 96% से ज्यादा छात्र पास

JAC 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, आर्ट्स में 96% से ज्यादा छात्र पास

JAC 12th Result 2026: झारखंड के छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। झारखंड अकादमिक परिषद (JAC) ने इंटरमीडिएट यानी 12वीं कक्षा का रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है। छात्र अब अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं। बोर्ड की ओर से जारी रिजल्ट के अनुसार इस बार आर्ट्स स्ट्रीम में सबसे ज्यादा सफलता मिली है। आर्ट्स में 96.14 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। वहीं कॉमर्स स्ट्रीम में 93.37 प्रतिशत और साइंस स्ट्रीम में 82.92 प्रतिशत छात्र सफल रहे हैं।

कहां चेक करें रिजल्ट 

छात्र अपना रिजल्ट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करना होगा। रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले वेबसाइट खोलें। इसके बाद “JAC 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें। फिर अपना रोल कोड और रोल नंबर भरें और सबमिट बटन दबाएं। इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

कब हुई थी परीक्षा

गौरतलब है कि इस साल JAC 12वीं की परीक्षाएं 3 फरवरी से 23 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। परीक्षा खत्म होने के बाद से ही छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म हो गया है। इससे पहले बोर्ड 8वीं, 9वीं और 11वीं कक्षा के नतीजे भी जारी कर चुका था। 12वीं का रिजल्ट ही बाकी था, जिसे अब घोषित कर दिया गया है। 

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों और उनके परिवारों में खुशी का माहौल है। कई छात्रों ने अच्छे अंक हासिल कर अपने भविष्य की राह मजबूत की है। जो छात्र अपने नंबरों से संतुष्ट नहीं हैं, वे आगे चलकर रीचेकिंग या रीवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। अब छात्र अपने आगे की पढ़ाई और करियर की तैयारी में जुट जाएंगे। 

Also read: असम में नई सरकार के गठन की तारीख तय, हिमंत बिस्वा सरमा दोबारा लेगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बंगाल SIR का मुद्दा फिर SC में उठा, 31 सीटों पर जीत-हार के अतंर को लेकर TMC का चौंकाने वाला दावा

TMC Reach SC over SIR: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बुरी तरह पटखनी खा चुकी तृणमूल कांग्रेस एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंची। टीएमसी ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के दौरान काटे गए मतों की तुलना में विधानसभा सीटों में जीत के अंतक काम। सुप्रीम कोर्ट ने इस पहलू पर टीएमसी को नए आवेदन दाखिल करने की मंजूरी दी है।

अगस्त से बदलेगा रेलवे रिजर्वेशन सिस्टम, AI से पता करें वेटिंग टिकट की स्थिति

भारतीय रेलवे अब यात्रियों को बेहतर और तेज सुविधाएं देने के लिए अपने रिजर्वेशन सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। रेलवे का 40 साल पुराना रिजर्वेशन सिस्टम अब पूरी तरह नए डिजिटल सिस्टम में बदला जाएगा।

दिल्ली के सबसे बड़े ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत! मुकरबा चौक और ट्रांसपोर्ट नगर के लिए बड़े प्रोजेक्ट मंजूर

दिल्ली वालों के लिए ट्रैफिक जाम से राहत की बड़ी खबर सामने आई है। राजधानी के सबसे व्यस्त और जाम वाले इलाकों में शामिल मुकरबा चौक, आउटर रिंग रोड और संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में अब बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast