Search KhabarFast

Press ESC to close

बंगाल में अब सीएम और कैबिनेट पर सबकी नजर, जानें किन-किन चेहरों को मिल सकता है मौका

बंगाल में अब सीएम और कैबिनेट पर सबकी नजर, जानें किन-किन चेहरों को मिल सकता है मौका

Bengal BJP Cabinet: पश्चिम बंगाल में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा और नई सरकार में किन नेताओं को जगह मिलेगी। 294 सीटों वाली विधानसभा में बीजेपी ने 207 सीटें जीतकर ममता बनर्जी के 15 साल पुराने राजनीतिक किले को ढहा दिया है। इसके साथ ही बंगाल की राजनीति में एक नए दौर की शुरुआत मानी जा रही है। शुक्रवार शाम को केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah की मौजूदगी में विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। साथ ही यह भी तय होगा कि सरकार में डिप्टी सीएम बनाया जाएगा या नहीं।

इस क्षेत्र पर है पार्टी का फोकस

बीजेपी इस बार बंगाल में ऐसा मंत्रिमंडल तैयार करना चाहती है जिसमें सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साफ दिखाई दे। पार्टी का फोकस उत्तर बंगाल, जंगलमहल, मतुआ समाज, महिला वोटरों और शहरी वर्ग को साधने पर है। इसी वजह से मंत्रिमंडल में महिलाओं, अनुसूचित जाति और जनजाति समुदाय के नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। मुख्यमंत्री पद की रेस में सबसे चर्चित नाम सुवेंदु अधिकारी का माना जा रहा है।

उन्होंने भगवानपुर सीट पर ममता बनर्जी को हराकर अपनी ताकत दिखाई है। अगर उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाया जाता, तो उन्हें गृह या वित्त मंत्रालय जैसी अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। इसके अलावा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य, अग्निमित्रा पॉल और दिलीप घोष भी मंत्री पद की दौड़ में बताए जा रहे हैं।

आदिवासी इलाकों से बड़े चेहरे को मिलेगा मौका

पूर्व केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रमाणिक, अर्जुन सिंह, रूपा गांगुली और कई नए चेहरों के नाम भी चर्चा में हैं। बीजेपी उन नेताओं को प्राथमिकता दे सकती है जिन्होंने जमीन पर टीएमसी के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ी। मतुआ समाज को साधने के लिए इस समुदाय से 2-3 नेताओं को मंत्री बनाया जा सकता है। वहीं उत्तर बंगाल और आदिवासी इलाकों से भी बड़े चेहरों को कैबिनेट में शामिल करने की तैयारी है। बताया जा रहा है कि नई सरकार का शपथ ग्रहण 9 मई को रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती के मौके पर होगा। बीजेपी इसे बंगाली अस्मिता से जोड़कर बड़ा राजनीतिक संदेश देना चाहती है।

Also read: स्टार्स के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स घटे! विराट, प्रियंका और रोनाल्डो को लगा बड़ा झटका, जानिए वजह

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

देश में दर्ज हुए जानवरों पर अत्याचार के आंकड़े, 9 हजार से ज्यादा मामले आए सामने

देश में पहली बार जानवरों के खिलाफ होने वाले अपराधों का पूरा रिकॉर्ड सरकारी अपराध आंकड़ों में शामिल किया गया है। नेशनल क्राइम रिकार्ड्स ब्यूरो यानी एनसीआरबी ने अपनी रिपोर्ट ‘क्राइम इन इंडिया 2024’ में पहली बार पशु क्रूरता से जुड़े मामलों को अलग कैटेगरी में दर्ज किया है।

विकास के दावों के बीच दर्दनाक तस्वीर, सड़क न होने से मरीज को कंधों पर ढोया

Uttarakhand News : उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में आज भी कई गांव सड़क सुविधा से वंचित हैं,जिसके चलते ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाओं के लिए अक्सर जूझना पड़ता है। थराली विधानसभा के देवाल विकासखंड के दूरस्थ गांव पिनाऊ में सड़क न होने के कारण ग्रामीणों को बीमार मरीज को स्टेचर के सहारे कई किलोमीटर पैदल चलकर अस्पताल पहुंचाना पड़ा। गांव के पूर्व सैनिक 65 वर्षीय केसर सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ने पर ग्रामीणों ने खुद के संसाधनों से स्टेचर तैयार किया और कठिन पहाड़ी रास्तों से मरीज को अस्पताल तक पहुंचाया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast