Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS : जींद के सरकारी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान दो महिलाओं की मौत, जांच में जुटी पुलिस

HARYANA NEWS : जींद के सरकारी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान दो महिलाओं की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Jind News: हरियाणा के जींद में स्थित सरकारी अस्पताल में प्रसव के लिए आई दो महिलाओं की इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में दोनों महिलाओं की मौत का मुख्य कारण हाई ब्लड प्रेशर (BP) बताया गया है। यह घटना शुक्रवार सुबह हुई। मृतक महिलाओं की पहचान पूजा (30 वर्ष) और सीमा (36 वर्ष) के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, पूजा जींद की श्याम कॉलोनी की रहने वाली थी, जबकि सीमा बख्शी महोला की निवासी थी। परिजनों के अनुसार,  दोनों महिलाएं आज सुबह 3 से 4 बजे के बीच अपने परिजनों के साथ जींद सरकारी अस्पताल पहुंची थीं। डिलीवरी के लिए भर्ती होने के बाद इलाज के दौरान दोनों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। डॉक्टरों के प्रयास के बावजूद दोनों महिलाओं की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि दोनों महिलाएं गर्भावस्था के अंतिम चरण में थीं। मौत की सूचना मिलते ही अस्पताल में मातम का माहौल छा गया। परिजन डॉक्टरों और अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Also read: HARYANA NEWS: सीएम सैनी लाडो लक्ष्मी योजना की 7वीं किस्त जारी, लाखों महिलाओं को मिला लाभ

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा खुलासा

सिविल सर्जन ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट होगा, हालांकि प्रारंभिक जांच में हाई BP को मुख्य वजह माना जा रहा है। यह घटना जिले में प्रसव संबंधी सुविधाओं और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

HARYANA NEWS: सीएम सैनी लाडो लक्ष्मी योजना की 7वीं किस्त जारी, लाखों महिलाओं को मिला लाभ

HARYANA NEWS: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को लाभ राशि वितरित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज लाडो लक्ष्मी योजना की सातवीं किस्त जारी की। इस योजना के तहत 9 लाख 76 हजार लाभार्थी बहनों के खाते में 205 करोड रुपए जारी हुआ। 18 सामाजिक सुरक्षा पेंशनों के माध्यम से 1146 करोड़ 73 लाख रुपए की राशि 35 लाख 62 हजार लाभार्थियों के खातों में डाली।

Haryana News: बहादुरगढ़ में सनसनीखेज वारदात, युवती की गला रेतकर हत्या, पास में घायल मिला युवक

Haryana News: हरियाणा के बहादुरगढ़ में एक युवती की गला रेत कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। युवती के पास ही एक युवक भी घायल अवस्था में मिला। उसकी गर्दन भी तेजधार हथियार से कटी हुई है। उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। युवती की हत्या घायल युवक ने की या फिर किसी अन्य वारदात को अंजाम दिया, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। जांच के बाद सारी स्थिति का खुलासा हो पाएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast