
Virat Kohli Records: चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। खासतौर पर पिछले 15 महीनों से विराट कोहली का शांत पड़ा बल्ला, पाकिस्तानी टीम के खिलाफ जमकर गरजा। उन्होंने करीब डेढ़ सालबाद शतकीय पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने इस मुकाबले में कई रिकॉर्ड भी बनाए। उन्होंने एकदिवसीय मैचों में 14 हजार रन पूरे किए। इसी के साथ विराट कोहली दुनिया के सबसे तेज 14 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को धवस्त किया। हालांकि, जिस रफ्तार से विराट कोहली आगे बढ़ रहे हैं, ऐसा लग रहा है कि वो सचिन तेंदुलकर के 4 और रिकॉर्ड को जल्द ही तोड़ सकते हैं।
सबसे तेज 14 हजार रन
लंबे समय से विराट कोहली का शांत बल्ला पाकिस्तान के खिलाफ जमकर बरसा। उन्होंने ना सिर्फ शतकीय पारी खेल कर भारत को जीत की दहलीज पार करवाई। साथ ही उन्होंने वनडे प्रारुप में सबसे तेज 14 हजार रन बनाने का किर्तिमान भी अपने नाम दर्ज किया। उन्होंने 287वीं इनिंग में 14000 रन पूरा किया। वहीं, सचिन तेंदुलकर ने 350वीं इनिंग में 14000 रन बनाए थे। मगर विराट कोहली ने 63 पारिंया कम खेलकर सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
विराट के आगे पीछे कोई नहीं
विराट कोहली ने जबसे सबसे तेज 8000वां रन जड़ा है, तभी से वो वनडे क्रिकेट में रफ्तार के घोड़े पर सवार हैं। वनडे में सबसे तेज 8000, 9000, 10000, 11000, 12000, 13000 और अब 14000 रन बनाने वाले बल्लेबाज वही हैं। जबकि, 8000 रन के पहले यानी 1000 से लेकर 7000 रन की बात करें तो वनडे में 3 बल्लेबाजों के बीच होड़ दिखी, जिनमें पाकिस्तान के फखर जमां, बाबर आजम और साउथ अफ्रीका के हाशिम अमला का नाम शामिल रहा।
Leave a comment