Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: रोहतक में ट्रक का फटा टायर, लगी भीषण आग; CNG सिलेंडर ब्लास्ट की वजह से फर्नीचर शोरूम में भी आग

HARYANA NEWS: रोहतक में ट्रक का फटा टायर, लगी भीषण आग; CNG सिलेंडर ब्लास्ट की वजह से फर्नीचर शोरूम में भी आग

HARYANA NEWS: हरियाणा के रोहतक शहर दिल्ली रोड पर तिलियार लेक के सामने सड़क से गुजर रहे एक ट्रक का अचानक टायर फट गया, जिसके बाद ट्रक में लगे सीएनजी टैंक और डीजल टंकी में आग लग गई। आग की लपटें पास में स्थित एक फर्नीचर शोरूम तक पहुंच गईं, जिससे शोरूम में रखा सामान जलकर राख हो गया और भारी नुकसान हुआ।

यह घटना आज सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है। हादसे के दौरान ट्रक का ड्राइवर और हेल्पर ट्रक से कूदकर मौके से फरार हो गए। आग की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब सात गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।ट्रक में आग लगने के कारण शोरूम में रखा फर्नीचर और अन्य सामान जलने लगा। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक शोरूम का काफी सामान जलकर राख हो चुका था।

घटनास्थल पर मौजूद यशपाल देशवाल ने बताया कि पहले ट्रक में आग लगी थी और ड्राइवर मौके से भाग गया। इसके बाद आग पास के शोरूम तक पहुंच गई। उनका कहना था कि यदि फायर ब्रिगेड समय रहते शोरूम की तरफ से आग बुझाने का प्रयास करती तो नुकसान कम हो सकता था।

ट्रक में हुए ब्लास्ट से लगी आग

शोरूम के मालिक नरेंद्र मलिक ने बताया कि करीब दो साल पहले उन्होंने तिलियार झील के सामने यह शोरूम बनाया था। सुबह उन्हें सूचना मिली कि ट्रक में हुए सीएनजी ब्लास्ट के कारण उनके शोरूम में आग लग गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी करीब आधे घंटे बाद पहुंची और दूर से ही आग बुझाने का प्रयास करती रही। इस घटना में शोरूम में रखा करोड़ों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

बड़ा हादसा टला

इस घटना स्थल के सामने हरियाणा के पर्यटन विभाग का पेट्रोल पंप भी है। अगर आग पेट्रोल पंप की ओर बढ़ जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत रही कि आग उस दिशा में नहीं फैली।फायर ऑफिसर संजीव डागर ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे ट्रक में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हो गई। फायर विभाग की सात गाड़ियों ने मिलकर आग पर काबू पाया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Ka Mausam 12 October 2026: दिल्ली-UP समेत 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट जारी

Aaj Ka Mausam 12 October 2026: देश की राजधानी दिल्ली में बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। तापमान में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। इसी बीच मौसम विभाग ने 12 अक्टूबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान समेत 24 राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे कई इलाको में ठंड का एहसास होना शुरू हो जाएगा।

CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की: दिल्ली पुलिस का आरोप

Delhi Police Statement:राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को लेकर विवाद लगातार बढ़ रहा है। दिल्ली पुलिस ने पार्टी पर नियमों और कानूनी निर्देशों का पालन नहीं करने का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक, CJP के पिछले प्रदर्शन के दौरान दिए गए निर्देशों और आश्वासनों का पालन नहीं किया गया था। इसी आधार पर पुलिस ने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। वहीं, प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए लोगों और पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

Delhi Weather Update:दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा तापमान, कई इलाकों में जलभराव; अब कैसा रहेगा मौसम?

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में सोमवार सुबह तेज बारिश और गरज के साथ आंधी ने मौसम का मिजाज बदल दिया। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली-NCR में अगले 2 से 3 घंटों के दौरान गरज के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई। वहीं, राजधानी के मध्य क्षेत्र में करोल बाग के पास झंडेवालान मंदिर के आसपास जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast