Search KhabarFast

Press ESC to close

'कोई नौकरी नहीं देगा....करियर खत्म हो जाएगा', महिलाओं से जुड़ी याचिका पर क्यों बिफरा सुप्रीम कोर्ट

'कोई नौकरी नहीं देगा....करियर खत्म हो जाएगा', महिलाओं से जुड़ी याचिका पर क्यों बिफरा सुप्रीम कोर्ट

Supreme Court Hears On Pettion: सुप्रीम कोर्ट ने 13 मार्च को उस जनहित याचिका पर सुनवाई करने से साफ मना कर दिया, जिसमें कामकाजी महिलाओं और छात्राओं के लिए देशव्यापी मासिक धर्म अवकाश लागू करने की नीति बनाए जाने की मांग की गई थी।

सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर इस तरह का प्रावधान लागू कर दिया गया तो, कंपनियां महिलाओं को नौकरी देने से कतराएंगी और इससे अनजाने में महिलाओं के प्रति लैंगिक रूढ़िवादिता को ही बढ़ावा मिलेगा। 

सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

हालांकि, अदालत ने स्पष्ट किया कि संबंधित अधिकारी इस मामले में हितधारकों से परामर्श लेकर नीति बनाने पर विचार कर सकते हैं। बता दें कि इस मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच कर रही थी। सुनवाई पीठ ने कहा कि ये याचिका महिला को कमतर आंकने और यह जताने के लिए होती है कि मासिक धर्म उनके साथ होने वाली बुरी चीज है। कोर्ट ने कहा कि अपनी मर्जी से छुट्टी देना अच्छी बात है लेकिन, जैसे आप कहते हैं कि यह कानूनन अनिवार्य होना चाहिए, तो कोई उन्हें नौकरी नहीं देगा। उनका करियर खत्म हो जाएगा।

याचिकाकर्ता की क्या दलीलें

बता दें कि ये याचिका शैलेंद्र मणि त्रिपाठी की ओर से दायर की गई थी। उनकी ओर से पेश वरिष्ठ वकील एम आर शमशाद ने कोर्ट को कहा कि कुछ राज्यों और संस्थानों ने पहले ही इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाए हैं। उन्होंने केरल का उदाहरण देते हुए कहा कि केरल में स्कूलों में छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान रियायत दी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि कई प्राइवेट कंपनियां अपनी मर्जी से महिला कर्मचारियों को मासिक धर्म के दौरान छुट्टी दे रही हैं। इस पर सीजेआई सूर्यकांत ने सहमति जताते हुए कहा कि कंपनियों द्वारा ऐसे नियम बनाया जाना अच्छा है लेकिन, इसे कानून बनाकर थोपने से नुकसान हो सकता है।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

FSSAI की सख्ती...फलों को पकाने वाले जहरीले केमिकल्स पर कार्रवाई के आदेश

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने देशभर में फलों को कृत्रिम रूप से पकाने के लिए इस्तेमाल होने वाले खतरनाक रसायनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

भारत में उड़ने वाली टैक्सी की तैयारी, मिनटों में पूरा होगा घंटों का सफर

भारत में अब ट्रांसपोर्ट का तरीका पूरी तरह बदलने की तैयारी हो रही है। अगर सब कुछ योजना के अनुसार चलता है, तो आने वाले समय में लोग 100 किलोमीटर का सफर सिर्फ 10 से 15 मिनट में तय कर पाएंगे।

नासिक TCS कांड में बड़ा खुलासा, पुरुष कर्मचारी के बयान से 'पैरों तले खिसकी जमीन'!

Nashik TCS Controversry: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज की नासिक ब्रांच विवादों के घेरे में है। यहां की घटना को लेकर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। कंपनी के स्टाफ पर पहले ही महिला कर्मचारियों ने यौन उत्पीड़न के आरोप और जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप लगाए थे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें