Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: RSS ने दिया मिडिल ईस्ट वार को लेकर पहला बयान, कहा- जल्द खत्म होना चाहिए ये तनाव

Haryana News: RSS ने दिया मिडिल ईस्ट वार को लेकर पहला बयान, कहा- जल्द खत्म होना चाहिए ये तनाव

Haryana News: हरियाणा के समालखा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तीन दिन तक चलने वाली अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक शुक्रवार से शुरू हो गई। इस बैठक को संघ के लिए खास माना जा रहा है, क्योंकि इस साल संघ अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है। बैठक से पहले आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह सीआर मुकुंद ने कहा कि इस बार की प्रतिनिधि सभा का महत्व काफी ज्यादा है। उन्होंने बताया कि इस बैठक में देशभर से 1400 से अधिक प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।

बैठक की शुरुआत दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि देकर की गई। इसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल सहित कई अन्य दिवंगत नेताओं को याद किया गया।

मिडिल ईस्ट को लेकर दिया बयान

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पहली बार संघ ने मिडिल ईस्ट में अमेरिका, ईरान और इजरायल के बीच चल रहे तनाव पर भी प्रतिक्रिया दी। इस बारे में बोलते हुए सीआर मुकुंद ने कहा कि भारत सरकार को क्या कदम उठाने चाहिए, यह फैसला सरकार ही करती है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री लगातार दूसरे देशों के नेताओं से बातचीत कर रहे हैं। संघ की इच्छा है कि यह संकट जल्द खत्म हो और शांति का रास्ता निकले।

संगठनात्मक बदलाव को लेकर भी विचार

सीआर मुकुंद ने ये भी बताया कि संघ के भीतर संगठनात्मक बदलाव को लेकर भी विचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि समय और जरूरत के अनुसार संघ अपनी भौगोलिक और संगठनात्मक संरचना में बदलाव करता रहता है और इस बार भी ऐसा किया जा सकता है। बैठक में संघ की गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दी गई। बताया गया कि संघ की शाखाओं की संख्या में पिछले समय में काफी बढ़ोतरी हुई है। कुल शाखाओं में करीब 5000 की वृद्धि हुई है।

36 हजार हिंदू सम्मेलन आयोजित- सीआर मुकुंद

संघ के अनुसार, संगठन देश के हर गांव और हर घर तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है। अब तक संघ के स्वयंसेवक 10 करोड़ से अधिक परिवारों और 3 लाख से ज्यादा गांवों तक संपर्क कर चुके हैं। सीआर मुकुंद ने बताया कि केरल में संपर्क अभियान के दौरान संघ के स्वयंसेवक मुस्लिम और ईसाई परिवारों से भी मिले। इसके अलावा संघ अब तक 36 हजार हिंदू सम्मेलन आयोजित कर चुका है और आने वाले महीनों में और सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।

मणिपुर में हालात बेहतर- मुकुंद

उन्होंने कहा कि नक्सल प्रभावित इलाकों और मणिपुर में हालात बेहतर होने की दिशा में प्रयास जारी हैं। साथ ही संघ ने बांग्लादेश सरकार से वहां रहने वाले हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील भी की है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच इस्लामाबाद में बातचीत की तैयारी, क्या सीजफायर खत्म होने के बाद होगी दूसरी वार्ता?

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच अब बातचीत की नई कोशिशें तेज होती दिख रही हैं। खबर है कि दोनों देशों के बीच अगला दौर इस्लामाबाद में हो सकता है।

शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान में फिर जुटेंगे ईरान-अमेरिका के प्रतिनिधि, डोनाल्ड ट्रंप ने किया ऐलान

America-Iran Talk:अमेरिका और ईरान के बीच कल पाकिस्तान के इस्लामाबाद में दूसरे दौर की शांति वार्ता होने वाली है। इसका ऐलान खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया है। उन्होंने कहा कि अगर कल समझौता नहीं हुआ तो ईरान पर करार हमला करेंगे। साथ ही हर बिजली संयंत्र और पुल को ध्वस्त करने की चेतावनी दी है।

व्हाइट हाउस में बन रहा 4 हजार करोड़ का अभेद्य बंकर, क्या बढ़ गया ट्रंप पर खतरा?

White House Bunker: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में व्हाइट हाउस के नीचे एक विशाल और अत्याधुनिक अभेद्य बंकर का निर्माण जोरों पर चल रहा है। लगभग 400 मिलियन डॉलर (करीब 3,400-4,000 करोड़ रुपये) की अनुमानित लागत वाले इस प्रोजेक्ट ने सुर्खियां बटोर ली हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें