Search KhabarFast

Press ESC to close

IPL 2026 से पहले RCB को चिंता, टीम के अहम खिलाड़ी की फिटनेस पर सस्पेंस बरकरार

IPL 2026 से पहले RCB को चिंता, टीम के अहम खिलाड़ी की फिटनेस पर सस्पेंस बरकरार

IPL 2026: कुछ दिनों बाद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज होने जा रहा है। एक तरफ सभी टीमें अपनी तैयारी में जुटी हुई है। वहीं दूसरी तरफ गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) पर इस सीजन दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक के बाद एक कई बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि 28 मार्च से आईपीएल 2026 की शुरुआत होनी है। साथ ही इस सीजीन का खिताबी मुकाबला 31 मई को खेल जाएगा।

इस सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम अपने स्टार तेज गेंदबाज जोश हेजलवुडकी फिटनेसको लेकर काफी चिंता में है। जानकारी के मुताबिक, अभी हेजलवुड रिहैब में हैं। अभी तक उनका फिटनेश क्लीयरेंस नहीं मिला है। जब तक उन्हें फिटनेस क्लीयरेंस नहीं मिलेगा तब तक वह आईपीएल 2026 में नहीं खेल सकते। जिसकी वजह से आरसीबी की चुनौतियां काफी ज्यादा बढ़ गई है। क्योंकि बीते कई सालों से हेजवुड आरसीबी के स्टार गेंदबाज बन कर उभरे है। उन्होंने आरसीबी के लिए 27 मैचों में 45 विकेट लिए हैं और उनका औसत 18.64 रहा है। अगर वह टीम के लिए मौजूद नहीं होते, तो टीम को बड़ा झटका लग सकता है।

छोड़ना पड़ सकता है घरेलू मैदान

इसके साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर दूसरी बडी मुश्किल उनके घरेलू मैदान को लेकर आ रही है। टीम टीम का घरेलू मैदान एम. चिन्नास्वामी को आईपीएल 2026 में वेन्यू के तौर पर तो शामिल किया गया है, लेकिन अभी भी इसे अंतिम मंजूरी मिलना बाकी है। अगर समय पर इसका क्लीयरेंस नहीं मिलता है, तो आरसीबी को अपना घरेलू मैच किसी और मैदान पर खेलना पड़ सकता है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

लय से कैसे भटके बुमराह, 164 रन खर्च किए लेकिन विकेट 0, जानें क्यों बेरंग हो रहे 'यॉर्कर किंग'

Bumrah IPL 2026 Performance:आईपीएल 2026 में मुंबई शायद विजय रथ पर सवार होना भूल गई है। अभी तक खेले गए पांच मुकाबलों में से सिर्फ एक में जीत मिली है। टीम के लिए दुर्भाग्य की बात तो ये है कि कोई खिलाड़ी आउट ऑफ फॉर्म है, तो चोट के कारण बाहर है।

KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, कप्तान अजिंक्य रहाणे भावुक आए नजर

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का प्रदर्शन अब तक बेहद निराशाजनक रहा है। टीम लगातार हार झेल रही है, जिससे कप्तान अजिंक्य रहाणे पर दबाव साफ दिखाई दे रहा है।

टी20 विश्व कप में हुई थी मैच फिक्सिंग? टीम के कप्तान का नाम आया सामने; ICC ने शुरू की जांच

ICC Investigat Match Fixing:टी20 विश्व कप 2026 भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला गया। कप्तान सूर्यकुमार की अगुवाई में भारतीय तीसरी टी20 विश्व कप को अपने नाम किया। अब टी20 विश्व से जुड़ी एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें