Search KhabarFast

Press ESC to close

मोची-नाई और कुम्हार जैसे कारिगरों की बदलेगी पहचान! नाम बदलने को लेकर संसदीय समिति ने दिए सुझाव

मोची-नाई और कुम्हार जैसे कारिगरों की बदलेगी पहचान! नाम बदलने को लेकर संसदीय समिति ने दिए सुझाव

Parliamentary Committee Proposal:उद्योग संबंधी संसदीय स्थाई समिति ने पीएम विश्वकर्मा योजना को लेकर अहम सुझाव दिए हैं। समिति का कहना है कि मोची, जूता बनाने वाले और नाई जैसे पेशों को जाति से जोड़कर देखने के बजाए उनके कौशल और पेशे के आधार पहचान होनी चाहिए।  

समिति ने यह भी कहा कि सरकार पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत पेशों के नामों में बदलाव कर उन्हें अधिक समावेशी और पेशेवर बनाया जाना चाहिए, ताकि योजना को समान रूप से पूरे देश में स्वीकार्य हो सके।

संसदीय समिति का प्रस्ताव

संसदीय समिति के मुताबिक वर्ष 2026-27 के बजट अनुमान में इस योजना के लिए आवंटन घटाकर करीब 3,860.89 करोड़ रुपए कर दिया गया है। जबकि 2025-26 में यह लगभग 25,100 करोड़ रुपए था। समिति का तर्क है कि योजना की लोकप्रियता और पंजीकरण की ज्यादा संख्या को देखते हुए बजट में कटौती चिंताजनक है और इसकी तत्काल समीक्षा की आवश्यकता है। समिति ने यह भी कहा कि योजना में कई ऐसे नाम हैं, जिन्हें कई क्षेत्रों में जाति से जोड़ा जाता है। इससे योजना की व्यापक स्वीकार्यता प्रभावित हो सकती है। इन पेशों के नाम बदलकर कार्य आधारित नाम दिए जाने चाहिए।

विशेषज्ञों की क्या है राय

समिति के अनुसार, जाति अथवा क्षेत्र-विशेष से जुड़े कार्य नामों को तत्काल तर्कसंगत बनाया जाए और उनकी जगह पेशे-निरपेक्ष कार्य आधारित नाम दिया जाए। जैसे मोची के स्थान पर जूते का कारीगर, कुम्हार को सिरेमिक और नाई के स्थान पर व्यक्तिगत सौंदर्य सेवा प्रदाता नाम दिया जाए। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह का परिवर्तन कारीगरों को सम्मानजनक पहचान मिल सकती है और उन्हें नए उद्दमियों के रूप में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: पेड़ों से जुड़े अपराधों पर सख्ती, दिल्ली सरकार ने धारा 33 के तहत जारी की व्यापक एसओपी

Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने पर्यावरण संरक्षण को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सरकार ने पेड़ों से जुड़े अपराधों से निपटने के लिए व्यापक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) अधिसूचित कर दी है। मुख्यमंत्री ने इस पहल को दिल्ली की हरियाली की रक्षा और पेड़ संरक्षण कानूनों के सख्त प्रवर्तन की दिशा में ऐतिहासिक निर्णय बताया है।

भारत-दक्षिण कोरिया में हुए कई अहम समझौते, 50 अरब डॉलर का कारोबार करने का लक्ष्य

India-South Korea Agreements: पीएम मोदी और दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली जे म्युंग के बीच बैठक में कई अहम समझौते हुए हैं। बैठक के बाद दोनों नेताओं ने साझा बयान भी जारी किया। दोनों देशों बीच व्यापार, संस्कृति और तकनीक के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया है।

Aaj Ka Mausam: पारा 45 डिग्री के पार! लू के थपेड़ों से झुलसेंगे दिल्ली-हरियाणा समेत कई राज्य, अगले 5 दिनों तक बरसेगी आग

IMD Heatwave Alert: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी हिस्सों में तेज गर्मी का अलर्ट जारी किया है। अगले 4 से 5 दिनों तक कई राज्यों में लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है, जहां तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें