Search KhabarFast

Press ESC to close

पर्यावरण पर CM नायब सिंह सैनी की चिंता, कहा- ग्लोबल वार्मिंग और प्रदूषण से जूझ रही दुनिया

पर्यावरण पर CM नायब सिंह सैनी की चिंता, कहा- ग्लोबल वार्मिंग और प्रदूषण से जूझ रही दुनिया

Haryana News: हरियाणा के पंचकूला में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वसंत उत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 38वें वसंत उत्सव के शुभारंभ अवसर पर गौरव की अनुभूति हो रही है। इस वसंत उत्सव की खुशबू हर दिल में नई ऊर्जा का संचार कर रही है। यह हमारी संस्कृति प्रकृति प्रेम व सामाजिक समरसता का जीवंत उत्सव है।  

सीएम नायब सैनी ने कहा कि 37साल में पहली बार इस उत्सव का आयोजन तीन दिन और सूरजकुंड मेले की तर्ज पर किया जा रहा है। रखरखाव के लिए बंद एशिया का सबसे बड़ा कैक्टस गार्डन भी जनता के लिए खोला गया। इस उत्सव को आकर्षक बनाने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।मैं सभी प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को भी देता बधाई हूं। आज पूरी दुनिया ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण प्रदूषण जैसी गंभीर समस्याओं का सामना कर रही है। इन समस्याओं का समाधान केवल और केवल प्रकृति के संरक्षण में ही निहित है।  

सीएम नायब सैनी ने कहा कि प्रदेश में हरित क्षेत्र बढ़ाने, जल संरक्षण को बढ़ावा देने और जैव विविधता को सुरक्षित रखने के लिए अनेक योजनाएं शुरू की गई। हमने प्रदेश में ऑक्सीजन विकसित करने की पहल भी शुरू की, अब तक प्रदेश में 20ऑक्सीवन स्थापित किए गए। गुरुग्राम के अरावली क्षेत्र में दुनिया की सबसे बड़ी जंगल सफारी विकसित करने की योजना पर काम चल रहा है। हमने वित्त वर्ष 2026 27में बजट में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अनेक प्रावधान किए। राज्य में वृक्ष आवरण बढ़ाने और प्लाईवुड उद्योगों को और समर्थन देने के लिए हरियाणा राज्य एग्रो फॉरेस्ट्री पॉलिसी लागू की गई है।

पंचकूला पूरे देश में एक अलग पहचान बनाएगा-सीएम सैनी

सीएम नायब सैनी ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पंचायत भूमि और सार्वजनिक भूमि पर बड़े पैमाने पर पौधा रोपण चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि करनाल में वन विभाग की 100एकड़ भूमि में लगभग 50करोड रुपए की लागत से एक डिअर पार्क बनाया जाएगा। अपने पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास का मिलकर संकल्प लें। पंचकूला का यह वसंत उत्सव आने वाले वर्षों में और अधिक भव्य रूप लेगा और पूरे देश में एक अलग पहचान बनाएगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

महिला आरक्षण बिल पर नहीं बनी सहमति, सीएम रेखा गुप्ता ने जताई नाराजगी

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन विधेयक के पास न होने पर निराशा जताई है। उन्होंने इस मुद्दे पर विपक्ष की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि यह देश की बेटियों के साथ न्याय नहीं है।

Shrinagar Airport:श्रीनगर एयरपोर्ट पर दो अमेरिकी नागरिक हिरासत में, चेकिंग में मिला सैटेलाइट फोन

American Citizen Detained: श्रीनगर एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान दो अमेरिकी नागरिकों को हिरासत में लिया है। जांच के दौरान एक गार्मिन सैटेलाइट फोन भी बरामद हुआ है। पहले एयरपोर्ट ने उनसे पूछताछ की और फिर उन्हें पुलिस को सौंप दिया। जिसके बैग से फोन मिला उसका नाम जेफरी स्कॉट है और वह अमेरिका के मोंटाना का रहने वाला है।

विरुदुनगर में दर्दनाक हादसा, पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से 16 की मौत; 6 लोग घायल

Tamilnadu News: तमिलनाडु के विरुदुनगर में दर्दनाक हादास हुआ है। अग्निशमन एवं बचाव विभाग के अनुसार, यहां एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका होने से 16 लोगों की जान चली गई और 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना में घायल लोगों को इलाज के लिए विरुदुनगर सरकारी अस्पताल में एडमिट कराया गया है। वहीं, मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें