Search KhabarFast

Press ESC to close

हापुड़ में कालाबाजारी की हद! LPG संकट के बीच एक घर से 55 सिलेंडर बरामद; जांच में जुटा प्रशासन

हापुड़ में कालाबाजारी की हद! LPG संकट के बीच एक घर से 55 सिलेंडर बरामद; जांच में जुटा प्रशासन

Black Marketing Of LPG: एक तरफ लोग गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी लाइनें लगा रहे हैं। फिर भी सिलेंडर के लिए जद्दोजदह करनी पड़ रही है। इसी बीच हापुड़ से जो खबर आई है, उसने प्रशासन को चौंकन्ना कर दिया है। एलपीजी संकट के बीच एक घर से एक-दो नहीं बल्कि 55 सिलेंडर बरादम हुए हैं। जिसके बाद अधिकारी भी हक्के-बक्के रह गए।

हापुड़ में अब्दुल रेहान नामक युवक के घर से भरे हुए 55 गैस सिलेंडर बरामद हुए हैं। यह कार्रवाई उस समय हुई, जब इलाके में में गैस की किल्लत की शिकायतें सामने आ रही थीं। अब मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मचा गया है।

प्रशासन ने क्या कहा

वहीं, प्रशासन ने कहा कि शुरुआती जांच में मामला गैस सिलेंडरों की अवैध जमाखोरी से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। वहीं, स्थानीय लोगों का आरोप है कि जब आम लोगों को गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है, उसी दौरान कुछ लोग संकट का फायदा उठाकर कालाबाजारी का खेल खेल रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, पिछले कई दिनों से एलपीजी गैस की किल्लत की शिकायतें मिल रही थीं। इसी दौरान अधिकारियों को जानकारी मिली कि एक नेता अब्दुल रेहान के घर पर बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर जमा किए गए हैं। सूचना मिलने के बाद प्रशासन और संबंधित विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। 

प्रशासन कर रहा मामले की जांच              

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि क्या इस जमाखोरी के पीछे कोई बड़ा गैंग सक्रिय है। अधिकारियों के मुताबिक, गैंस एजेंसियों के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं, ताकी यह पता चल सके कि जिन सिलेंडरों को बरामद किया गया है, वे किस एजेंसी से लिए गए थे और किसके नाम पर बुक कराया गया था। इसके अलावा मामले सामने आने के बाद इलाके की निगरानी बढ़ा दी गई है। प्रशासन का कहना है कि अगर किसी भी तरह की जमाखोरी की घटना सामने आएगी, तो उसका पर्दाफाश किया जाएगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

NEET पेपर लीक मामले में आरोपियों के खिलाफ 20,000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, कोर्ट ने सुनीं CBI की दलीलें

NEET Paper Leak: राउज़ एवेन्यू अदालत ने शुक्रवार को NEET UG पेपर लीक मामले में CBI द्वारा दायर आरोपपत्र पर CBI की दलीलें सुनीं। दलीलें सुनने के बाद, अदालत ने सोमवार को आरोपपत्र पर संज्ञान लेने का फैसला किया। दरअसल, केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने 13 आरोपियों के खिलाफ लगभग 20,000 पृष्ठों का आरोपपत्र दायर किया है।

केरल में 2015 से अब तक समुद्री हादसों ने छीनी 469 मछुआरों की जानें, 160 लापता; 48,000 का हुआ बचाव

Kerala Fishermen: केरल के मत्स्य पालन मंत्री के कार्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 2015-16 से 2025-26 के बीच केरल में समुद्री घटनाओं में 469 मछुआरों की जान चली गई और 160 मछुआरे लापता हो गए।

Kal Ka Mausam 08 August: दिल्ली में झमाझम बारिश का रेड अलर्ट, UP-बिहार समेत 20 राज्यों में बरसेंगे बादल; यहां पढ़े 08 अगस्त का कैसा रहेगा मौसम

08 August Ka Mausam: देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। एक तरफ जहां दिल्ली-NCR में लगातार बारिश से मौसम सुहाना बन गया है। तो वहीं, दूसरी तरफ असम, केरल में आई बाढ़ ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast