Vinesh Phogat On Brijbhushan Saran Singh: दिल्ली की एक अदालत ने भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को यौन उत्पीड़न के मामले में बरी कर दिया है। इस फैसलो को जहां बृजभूषण शरण सिंह ने अपनी जीत बताया है, वहीं, ओलंपियन विनेश फोगाट ने साफ कहा कि महिला पहलवान इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देंगी।
अदालत का फैसला आने के बाद विनेश फोगाट ने सोशल मीडिया पर लिखा कि हमें सड़क पर उतरने और सत्ताधारी पार्टी के एक बाहुबली नेता के खिलाफ हिम्मत जुटा कर एफआईआर दर्ज के लिए हिम्मत जुटानी पड़ी। सत्ता के दम पर कई लड़कियों के नाम वापस कराए गए लेकिन, कई महिला पहलवान डटी रहीं।
विनेश फोगाट का भावुक बयान
विनेश फोगाट ने आगे कहा कि हम दुख है कि अदालत ने महिला पहलवानों अदलात ने यौन शोषण के आरोप में बृजभूषण शरण सिंह को दोषी नहीं माना। शुरुआत से सरकार और सिस्टम उन्हें बचाने में लगा रहा। महिला पहलवानों ने अपने वकिलों को इस फैसले के खिलाफ अपील करने को कहा है। उन्होंने कहा कि हमने उम्मीद नहीं छोड़ी है और अपनी लड़ाई जारी रहेंगे। दूसरी तरफ बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि आज मैं बरी हो गया हूं। यह मेरे और मेरे दर्शकों के लिए अच्छी खबर है।
Also read: 'नशे को परास्त करने वाला योद्धा होता है...' GenZ के नाम पीएम मोदी का संबोधन
पहलवानों ने लगाया था आरोप
यह मामला जनवरी 2023 में उस वक्त सुर्खियों में आया, जब विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया समेत कई शीर्ष पहलवान जंतर-मंतर पर धरने पर बैठ गए थे। वहीं, अप्रैल 2023 में छह महिला पहलवानों ने औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर हुई और दिल्ली पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज कीं। दूसरी एफआईआर में POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। हालांकि, बाद में नाबालिग वाले मामले में दिल्ली पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की।