Search KhabarFast

Press ESC to close

शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री, इस दिन लेंगे शपथ

शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री, इस दिन लेंगे शपथ

West Bengal News CM: पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी ने शुभेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुन लिया है। इसके साथ ही अब यह तय हो गया है कि शुभेंदु अधिकारी बंगाल के अगले मुख्यमंत्री होंगे। कोलकाता में आयोजित बीजेपी विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर अंतिम मुहर लगी। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah और ओडिशा के मुख्यमंत्री Mohan Charan Majhi भी मौजूद रहे। बैठक के बाद पार्टी नेताओं ने शुभेंदु अधिकारी के नाम का ऐलान किया।
 
9 मई को लेंगे शपथ
 
शुभेंदु अधिकारी 9 मई को सुबह 11 बजे कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। खास बात यह है कि इसी दिन रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती भी मनाई जाती है। बीजेपी इसे बंगाली संस्कृति और अस्मिता से जोड़कर बड़ा संदेश देने की कोशिश में है। बताया जा रहा है कि नई सरकार में दो उपमुख्यमंत्री भी बनाए जा सकते हैं। इनमें एक महिला नेता को डिप्टी सीएम बनाने की चर्चा तेज है। इससे बंगाल की राजनीति में नए सामाजिक और राजनीतिक समीकरण देखने को मिल सकते हैं।
 
भवानीपुर सीट से की जीत हांसिल
 
शुभेंदु अधिकारी ने इस चुनाव में भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी को हराकर बड़ा राजनीतिक संदेश दिया था। इसके बाद से ही उन्हें मुख्यमंत्री पद का सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा था। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और कई बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हो सकते हैं। बीजेपी इस कार्यक्रम को शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देख रही है।
 
नई सरकार गठन का रास्ता साफ
 
इस बीच पश्चिम बंगाल के राज्यपाल R. N. Ravi ने 7 मई को विधानसभा भंग कर दी थी। कोलकाता गजट में जारी अधिसूचना के मुताबिक बीजेपी की बड़ी जीत के बाद नई सरकार गठन का रास्ता साफ हो गया था। अब बंगाल में पहली बार बीजेपी की सरकार बनने जा रही है, जिसे पार्टी ऐतिहासिक बदलाव के तौर पर पेश कर रही है।

Also read: बंगाल में आज हो सकता है नए मुख्यमंत्री का ऐलान, बीजेपी विधायक दल की बैठक पर टिकी निगाहें 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Political News: तीन भारतीय नाविकों की मौत पर केजरीवाल का केंद्र सरकार से सवाल, पीएम मोदी से की अपील

Political News: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि वे बुधवार को फ्रांस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ होने वाली अपनी प्रस्तावित बैठक में ओमान की खाड़ी में हाल ही में मारे गए तीन भारतीय नाविकों के मामले पर कड़ा रुख अपनाएं।

'अब हमारे साथ 22 लोकसभा सांसद...' TMC के बागी सांसदों ने ठोका बड़ा दावा

Rift In TMC:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद टीएसी के भीतर जारी कलह दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। लोकसभा में पार्टी के संसदीय दल में दरार उस वक्त गहरी हो गई, जब तृणमूल कांग्रेस के बागी खेमे की अगुवाई कर रहीं सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने बड़ा दावा ठोका है। उन्होंने कहा कि दो और सांसद उनके बागी गुट में आने वाले हैं। जिससे लोकसभा में उनके सदस्यों की संख्या 22 हो जाएगी।

Political News: भारत का छात्र, परीक्षा का केंद्र अबू धाबी! राहुल गांधी बोले- शिक्षा व्यवस्था में भारी खामियां

Political News: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को केंद्र सरकार और देश की शिक्षा व्यवस्था की आलोचना की। यह आलोचना तब की गई जब NEET-UG 2026 की दोबारा परीक्षा देने वाले एक छात्र को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अबू धाबी में परीक्षा केंद्र आवंटित किया गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast